फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budh Margi: ग्रहों के राजकुमार बुध अगस्त माह में होने जा रहे हैं मार्गी, जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव

Sun, 20 Jul 2025 10:31 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 20 Jul 2025 10:31 AM IST
सार

Budh zodiac effects: 18 जुलाई 2025 से वक्री चल रहे बुध अब 11 अगस्त 2025 को पुनः मार्गीय होंगे, जिससे सभी 12 राशियों पर इसका सीधा या अप्रत्यक्ष असर देखने को मिलेगा।
 

विज्ञापन
Budh Margi August 2025 Mercury Transit Impact on All 12 Zodiac Signs Predictions in Hindi
बुध मार्गी अगस्त राशिफल - फोटो : amar ujala

Mercury impact on zodiac signs: बुध ग्रह का गोचर ज्योतिष शास्त्र में एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना मानी जाती है, जो हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी रूप में असर डालता है। खासकर जब बुध वक्री से मार्गीय होता है, तो यह परिवर्तन व्यक्ति के विचार, संवाद शैली, निर्णय क्षमता, और व्यावसायिक समझ पर गहरा प्रभाव डाल सकता है। 18 जुलाई 2025 से वक्री चल रहे बुध अब 11 अगस्त 2025 को पुनः मार्गीय होंगे, जिससे सभी 12 राशियों पर इसका सीधा या अप्रत्यक्ष असर देखने को मिलेगा।


Shukra Gochar: 26 जुलाई को शुक्र का गोचर, इन राशियों को मिलेगी तरक्की और सफलता
यह प्रभाव हर व्यक्ति के लिए अलग होगा, जो उसकी जन्म कुंडली में बुध की स्थिति और गोचर के समय की ग्रह स्थिति पर निर्भर करता है। कुछ राशियों के लिए यह गोचर लाभकारी सिद्ध हो सकता है  शिक्षा, व्यापार और करियर में तरक्की के द्वार खोल सकता है, वहीं कुछ को मानसिक तनाव, संवाद में रुकावट और फैसलों में भ्रम जैसी चुनौतियाँ भी दे सकता है। तो आइए अब एक-एक करके जानते हैं कि बुध के मार्गीय होने से सभी राशियों पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है।
August Grah Gochar: अगस्त के ग्रहों का गोचर बदलेगा किस्मत, इन राशियों को मिलेगा धन लाभ

Budh Margi August 2025 Mercury Transit Impact on All 12 Zodiac Signs Predictions in Hindi
कार्यक्षेत्र में नए लोगों से संपर्क बनेगा और यात्राओं के योग बन सकते हैं। - फोटो : amar ujala

मेष राशि
बुध के मार्गी होने से मेष राशि के लोगों के लिए यह समय कई बदलाव लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में नए लोगों से संपर्क बनेगा और यात्राओं के योग बन सकते हैं। शिक्षा और संचार से जुड़े क्षेत्रों में प्रगति के संकेत हैं। हालांकि व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है, लेकिन समझदारी से लिए गए फैसले आपको लाभ देंगे। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई मामला आपके पक्ष में सुलझ सकता है।

Budh Margi August 2025 Mercury Transit Impact on All 12 Zodiac Signs Predictions in Hindi
नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि
यह गोचर आपके साहस और आत्मविश्वास में अच्छी बढ़ोतरी करेगा। करियर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। विशेष रूप से यदि आप विदेश या मल्टीनेशनल कंपनियों से जुड़े हैं तो यह समय आपके लिए बहुत लाभकारी रहेगा। पारिवारिक मामलों में भी समर्थन मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Budh Margi August 2025 Mercury Transit Impact on All 12 Zodiac Signs Predictions in Hindi
राजनीति या जनसंपर्क से जुड़े लोगों को अपनी बात रखने का मंच मिलेगा - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि
बुध मिथुन राशि के स्वामी हैं, इसलिए यह गोचर आपके लिए बहुत शुभ रहेगा। आपकी सोच स्पष्ट होगी, निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होगी और आपकी संवाद शैली लोगों को प्रभावित करेगी। परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। राजनीति या जनसंपर्क से जुड़े लोगों को अपनी बात रखने का मंच मिलेगा और उनकी सराहना भी होगी।

विज्ञापन
Budh Margi August 2025 Mercury Transit Impact on All 12 Zodiac Signs Predictions in Hindi
विदेश यात्रा या विदेशी संपर्कों से लाभ मिलने के योग हैं। - फोटो : amar ujala

कर्क राशि
बुध का यह गोचर आपकी बुद्धि और रचनात्मकता को निखारेगा। आप नई चीजें सीखने और सोचने में रुचि लेंगे। यह समय आत्ममंथन का भी है, जिससे आप अपनी कमजोरियों को समझकर उन्हें सुधार सकते हैं। खर्चों में वृद्धि हो सकती है, लेकिन विदेश यात्रा या विदेशी संपर्कों से लाभ मिलने के योग हैं। सामाजिक और व्यावसायिक रिश्ते मजबूत होंगे, और नए मित्र बन सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed