August Grah Gochar 2025: अगस्त 2025 का ग्रह गोचर ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण रहेगा। सावन के पवित्र माह से लेकर रक्षाबंधन जैसे पारंपरिक पर्वों का रंग इस महीने में देखने को मिलेगा, जो सामाजिक और पारिवारिक जीवन को सुखद बनाएंगे। इस दौरान सूर्य, बुध और शुक्र ग्रहों की राशि परिवर्तन की स्थिति विशेष रहेगी, जो 12 राशियों के जीवन में कई तरह के प्रभाव लेकर आएगी। सूर्य कर्क और सिंह राशि में रहेंगे, जिससे इन राशियों के जातकों को नई ऊर्जा और आत्मविश्वास मिलेगा। वहीं, दैत्यों के गुरु शुक्र मिथुन और कर्क राशि में रहकर प्रेम, संबंध और आर्थिक मामलों में बदलाव की संभावना जताते हैं।
Gajlakshmi Yog: सावन के अंतिम सोमवार को बनेगा गजलक्ष्मी योग, इन राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ
मंगल कन्या राशि में स्थित रहेगा, जो कार्यक्षेत्र में सक्रियता और मेहनत को बढ़ावा देगा। शनि मीन राशि में वक्री रहेंगे, जिससे धैर्य और समझदारी की जरूरत बढ़ेगी। राहु और केतु क्रमशः कुंभ और सिंह राशि में रहेंगे, जो जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में अप्रत्याशित बदलाव ला सकते हैं। बुध मार्गी होते हुए भी अस्त रहेगा, जिससे संचार और विचारों में थोड़ी जटिलता हो सकती है। इस माह ग्रहों की इन स्थितियों के कारण कुछ राशियों के लिए शुभ अवसर और प्रगति के नए मार्ग खुलेंगे। आइए विस्तार से जानते हैं कि अगस्त 2025 में किन राशियों की किस्मत बदलने वाली है।
Hans Mahapurush Rajyog: गुरु के गोचर से बनेगा दुर्लभ संयोग, इन राशि को मिलेगी करियर-कारोबार में सफलता
2 of 7
अगस्त माह में ग्रह बुध की चाल महत्वपूर्ण रहेगी। महीने की शुरुआत में बुध कर्क राशि में वक्री अवस्था में रहेंगे
- फोटो : adobe stock
ग्रह गोचर अगस्त 2025
वैदिक ज्योतिष के अनुसार, अगस्त माह में ग्रह बुध की चाल महत्वपूर्ण रहेगी। महीने की शुरुआत में बुध कर्क राशि में वक्री अवस्था में रहेंगे, लेकिन 11 अगस्त से वे मार्गी होकर कर्क राशि में उदित होंगे। अंत में, 30 अगस्त को बुध सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। इस दौरान बुध पुष्य, अश्लेषा और मघा नक्षत्रों में रहेंगे, जो उनके प्रभाव को और भी प्रभावशाली बनाएंगे। दूसरी ओर, दैत्यों के गुरु शुक्र अगस्त की शुरुआत में मिथुन राशि में रहेंगे और यहाँ गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण करेंगे। 21 अगस्त को वे कर्क राशि में प्रवेश करेंगे और बुध के साथ युति कर लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण करेंगे। शुक्र आर्द्रा, पुनर्वसु और पुष्य नक्षत्रों में विराजमान रहेंगे। सूर्य भी माह के आरंभ में कर्क राशि में रहेंगे, जबकि 17 अगस्त को अपनी स्वराशि सिंह में प्रवेश कर केतु के साथ युति कर ग्रहण योग बनाएंगे। शनि मीन राशि में वक्री रहेंगे, और राहु-केतु क्रमशः कुंभ और सिंह राशि में विराजमान रहेंगे, जो इस माह के ज्योतिषीय परिवर्तनों को और भी खास बनाएंगे।
3 of 7
रुका हुआ धन वापस मिल सकता है
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण चलने के बावजूद उनकी वक्री स्थिति नकारात्मक प्रभाव को कम करेगी, जिससे कार्यों में सफलता मिलेगी। मंगल भी शुभ फल देगा। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है, व्यापार में लाभ होगा और नया निवेश फायदेमंद रहेगा। संपत्ति की खरीदारी के अवसर बनेंगे और प्रेम जीवन सुखद रहेगा।
4 of 7
नौकरी बदलने के लिए यह समय शुभ रहेगा।
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
अगस्त के मध्य में सूर्य अपनी राशि सिंह में प्रवेश करेंगे, जिससे इस राशि के जातकों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और करियर में महत्वपूर्ण लाभ मिलेंगे। नेतृत्व क्षमता में सुधार होगा, जिसके चलते बड़ी जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। नए कार्य की शुरुआत करने और नौकरी बदलने के लिए यह समय शुभ रहेगा। शनि की वक्री दृष्टि स्थिरता और शांति बनाए रखने में मदद करेगी।
5 of 7
अविवाहितों के लिए शादी का प्रस्ताव संभव है
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
शुक्र अगस्त में मिथुन और कर्क राशि में रहकर गजलक्ष्मी और लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण करेंगे, जिससे पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। सौंदर्य, कला, प्रेम और विवाह में शुभता आएगी। अविवाहितों के लिए शादी का प्रस्ताव संभव है और वैवाहिक जीवन में परेशानियां कम होंगी। आर्थिक मजबूती के साथ बेकार खर्चों में कमी आएगी।