फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budh Gochar 2023: बुध का मकर राशि में प्रवेश, जानिए सभी 12 राशि के लोगों पर इसका प्रभाव

Sat, 04 Feb 2023 01:28 PM IST
विनोद शुक्ला पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 04 Feb 2023 01:28 PM IST
विज्ञापन
Budh Gochar Makar Rashi 2023 Know Mercury Effects On All Zodiac Sign According To Astrology
mercury transit 2023: बुध के राशि परिवर्तन का युवाओं तथा व्यापार जगत पर सर्वाधिक प्रभाव पड़ता है। - फोटो : अमर उजाला
महान ग्रह बुध धनु राशि की यात्रा समाप्त करके 7 फरवरी की सुबह 7 बजकर 28 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर ये 27 फरवरी की सायं 4 बजकर 46 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद कुंभ राशि में चले जाएंगे। इनके राशि परिवर्तन का युवाओं तथा व्यापार जगत पर सर्वाधिक प्रभाव पड़ता है। सभी राशियों के लिए इनका राशि परिवर्तन कैसा रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।


यह भी पढ़ें-
Budh Gochar Makar Rashi 2023 Know Mercury Effects On All Zodiac Sign According To Astrology
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
राशि से दशम कर्मभाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव कार्य व्यापार की दृष्टि से तो उत्तम रहेगा किंतु कहीं न कहीं मानसिक तनाव का भी सामना करना पड़ेगा। अति व्यस्तता और अधिक व्यय का भी सामना करना होगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा।  मकान अथवा वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। नौकरी में पदोन्नति अथवा स्थान परिवर्तन के लिए प्रयास करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रहफल अनुकूल रहेगा।
Budh Gochar Makar Rashi 2023 Know Mercury Effects On All Zodiac Sign According To Astrology
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए बुध धर्म और अध्यात्म के प्रति उन्नति तो प्रदान करेंगे ही आपके ईस्ट के भी दर्शन भी करा सकते हैं। भाग्योन्नति भी होगी और सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लिएगए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। परिवार के सदस्यों विशेष करके छोटे भाइयों से सहयोग के योग। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया जा रहा प्रयास सफल रहेगा। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग।
विज्ञापन
विज्ञापन
Budh Gochar Makar Rashi 2023 Know Mercury Effects On All Zodiac Sign According To Astrology
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। दवाइयों के रिएक्शन और चर्म रोग से सावधान रहना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी। परिवार में अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न न होने दें, धैर्य की परम आवश्यकता है।
विज्ञापन
Budh Gochar Makar Rashi 2023 Know Mercury Effects On All Zodiac Sign According To Astrology
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव बेहतरीन रहेगा। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। दांपत्य जीवन में चल रहा विवाद समाप्त होगा। ससुराल पक्ष से भी सहयोग के योग। इस अवधि के मध्य किसी भी तरह का साझा व्यापार करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed