Shukra Nakshatra Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को प्रेम, सौंदर्य, धन, वैभव और भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक ग्रह माना जाता है और उनका शुभ प्रभाव व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि और सकारात्मकता को बढ़ाता है। वहीं, शुक्र का राशि और नक्षत्र परिवर्तन भी सभी राशियों के जीवन पर असर डालता है। इस दौरान किसी को लाभ और किसी की परेशानियां भी बढ़ती हैं। वर्तमान समय में शुक्र अपनी राशि तुला में गोचर करे रहे हैं और राहु के स्वामित्व वाले स्वाति नक्षत्र में विराजमान हैं। वह 24 अक्तूबर 2026 तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, शुक्र का यह नक्षत्र गोचर कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है। इस दौरान जातकों को भौतिक सुख में वृद्धि और आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है। ऐसे में अक्तूबर तक किन राशियों को इससे लाभ होगा, आइए जानते हैं।
राहु के घर शुक्र की एंट्री: तुला-कुंभ सहित इन राशि वालों को होगा बड़ा लाभ, 24 अक्तूबर तक दिन रहेंगे शानदार
Shukra Nakshatra Gochar 2026: शुक्र का राहु के नक्षत्र में गोचर सभी राशियों के लिए अलग-अलग संदेश दे रहा है। लेकिन इन 3 राशि के लिए समय खास रहेगा और प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। साथ ही भौतिक सुख-सुविधाओं में भी वृद्धि के योग बनेंगे।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए शुक्र का नक्षत्र गोचर बेहद शुभ साबित हो सकता है। इस दौरान प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। आपको मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा और परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलने से रिश्तों में चल रही परेशानियां भी दूर होंगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अलग पहचान मिलने की अधिक संभावनाएं हैं और वह अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम भी प्राप्त करेंगे। इस समय कन्या राशि वालों के व्यक्तित्व में निखार आएगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा।
लक्ष्मी नारायण योग: 26 सितंबर से 2 दिसंबर तक इन राशि वालों के रहेंगे अच्छे दिन, घर-परिवार में बनी रहेगी खुशियां
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए शुक्र का यह गोचर शुभ रहेगा। आपको करियर और आर्थिक मामलों में मनचाहे परिणाम प्राप्त होंगे।नौकरी में तरक्की के नए अवसर मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। वहीं, कारोबार से जुड़े लोगों को भी मनचाहा लाभ होने की संभावना है। आर्थिक दृष्टि से भी यह समय आपके लिए लाभकारी रहेगा। इस अवधि में भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने के योग हैं। आर्थिक स्थिति में भी मजबूती देखने को मिल सकती है। लोग आपकी बातों को अधिक महत्व देंगे।
अपने ही नक्षत्र में शनि का गोचर: इन 3 राशि वालों की पलटेगी किस्मत, फरवरी 2027 तक बिजनेस में होगा बंपर लाभ
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए शुक्र का राहु के नक्षत्र में गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिलने के योग बन सकते हैं। वहीं, व्यापार से जुड़े जातकों को किसी नई योजना से अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। धन प्राप्ति के नए अवसर सामने आएंगे और आय में वृद्धि होने की संभावना है। प्रेम संबंधों में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। इस समय सुख-सुविधाओं में वृद्धि होने से मन प्रसन्न रहेगा। इस अवधि में परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। किसी बड़ी यात्रा पर आप लोग जा सकते हैं। किसी ममचाहे कॉलेज में दाखिला पाने की इच्छा पूरी होती नजर आएगी।