22 जून, रविवार को बुध राशि परिवर्तन करने वाले हैं। बुध मिथुन राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए कर्क राशि में रात 09 बजकर 33 मिनट पर प्रवेश करेंगे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को वाणी, व्यापार, तर्क-वितर्क करने की क्षमता, शिक्षा, बुद्धि और त्वचा के कारक ग्रह हैं। चंद्रमा के बाद बुध ऐसे दूसरे ग्रह जो सबसे तेज गति से चलते हैं। बुध इस बार कर्क राशि में लंबी अवधि तक विराजमान रहेंगे। बुध कर्क राशि में रहते हुए 28 जुलाई 2025 से लेकर 11 अगस्त 2025 तक वक्री रहेंगे, फिर कर्क राशि में ही रहते हुए 30 अगस्त तक मार्गी रहेंगे फिर सिंह राशि में गोचर करेंगे। आइए जानते हैं बुध के कर्क राशि में रहते हुए किन राशियों के लिए शुभ और किसके लिए अच्छे नहीं साबित होंगे।
Budh Gochar 2025: बुध के कर्क राशि में गोचर से किन राशियों को होगा लाभ और किसको रहना होगा सतर्क
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Sat, 21 Jun 2025 03:40 PM IST
सार
Budh Gochar 2025: बुध इस बार कर्क राशि में लंबी अवधि तक विराजमान रहेंगे। बुध कर्क राशि में रहते हुए 28 जुलाई 2025 से लेकर 11 अगस्त 2025 तक वक्री रहेंगे, फिर कर्क राशि में ही रहते हुए 30 अगस्त तक मार्गी रहेंगे फिर सिंह राशि में गोचर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन