Shani Shukra Ardhakedra Yog: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि एक बेहद धीमी गति से चलने वाला ग्रह है। यह एक राशि में लगभग ढाई साल तक ठहरता है, और पूरे राशि चक्र में एक चक्कर लगाने में करीब 30 साल का समय लेता है। वर्तमान में शनि मीन राशि में स्थित है और यहां वह अन्य ग्रहों के साथ युति या विशेष दृष्टि बनाते हुए विभिन्न प्रभाव डाल रहे हैं।
Ardhkendra Rajyog: शनि शुक्र बनाने जा रहे हैं शक्तिशाली राजयोग, इन राशियों को मिल सकता है धनलाभ
ArdhaKendra Yog In Kundali: शनि और शुक्र के अर्धकेंद्र योग से कुछ राशियों को आर्थिक लाभ, निवेश में सफलता और रुका हुआ धन मिलने के अच्छे अवसर मिलेंगे। यह योग खासकर मेष, वृषभ और मकर राशि वालों के लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्धकेंद्र राजयोग का निर्माण कैसे होता है?
अर्धकेंद्र राजयोग तब बनता है जब दो ग्रह आपस में 45 डिग्री के कोण पर होते हैं। यह योग सौभाग्य और सफलता का संकेत देता है। खासकर जब शनि और शुक्र के बीच यह योग बनता है, तो धन, करियर और संबंधों में सकारात्मक बदलाव आते हैं। ऐसे योग से जातकों को आर्थिक लाभ, स्थिरता और नए अवसर प्राप्त होते हैं।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए यह शनि-शुक्र अर्धकेंद्र योग बहुत शुभ साबित होगा। आपकी बारहवीं और पहली भाव में शनि और शुक्र की स्थिति आपको कई मुश्किलों से निकाल सकती है। कामकाज में आप अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे और इस वजह से आपको सफलता मिलने के मजबूत संकेत हैं। दोस्तों के साथ आपका समय सुखद बीतेगा और नए प्रभावशाली लोगों से भी संपर्क बढ़ेगा, जिससे करियर में लाभ होगा। यात्रा के मौके भी मिल सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेंगे। उच्च अधिकारियों से अपनी बात मनवाने में भी सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और जीवन में चल रहे तनाव में कमी आएगी। परिवार के साथ मिलकर समय बिताने का अवसर मिलेगा और व्यवसाय या नौकरी में अपने लक्ष्यों को पाने की दिशा में ठोस कदम उठाएंगे।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए भी यह योग बहुत लाभकारी होगा। आपके उच्च अधिकारियों के साथ संबंध मजबूत होंगे और आपके काम की तारीफ होगी। बढ़ोतरी या वेतन वृद्धि के संकेत मिल सकते हैं। लंबे समय से चल रही समस्याएं खत्म होंगी और खासकर शिक्षा से जुड़ी उपलब्धियां मिलेंगी। संतान संबंधी परेशानियां दूर होंगी और आपकी कई इच्छाएं पूरी होंगी। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आप अपने लक्ष्यों को हासिल कर सकेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और धन संबंधी तंगी से राहत मिलेगी।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए यह योग एक सौभाग्य जैसा है। परिवार में जो अनबन चल रही थी, वह खत्म होने के आसार हैं। वैवाहिक जीवन सुखद और मधुर रहेगा और जो अविवाहित हैं उन्हें विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय बेहद फलदायक होगा। आपकी मेहनत और लगन रंग लाएगी और उच्च अधिकारियों का विश्वास भी मिलेगा। पदोन्नति या कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने के भी योग बन रहे हैं। आर्थिक दृष्टि से भी यह अवधि आपके लिए बहुत अच्छी रहेगी।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।