{"_id":"65950ded57520a5e620e3aa9","slug":"astrology-2024-make-trigrahi-yoga-in-dhanu-rashi-these-three-zodiac-signs-will-be-lucky-2024-01-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Astrology 2024: पांच वर्षो बाद धनु राशि में बना त्रिग्रही योग, इन राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Astrology 2024: पांच वर्षो बाद धनु राशि में बना त्रिग्रही योग, इन राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ
Wed, 03 Jan 2024 01:13 PM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Wed, 03 Jan 2024 01:13 PM IST
विज्ञापन
astrology 2024
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों और नक्षत्रों की चाल, गोचर और स्थान परिवर्तन का विशेष महत्व होता है। सभी ग्रह एक नियमित अंतराल पर अपनी राशि बदलते रहते हैं। ग्रहों के राशि परिवर्तन से कई तरह के शुभ और अशुभ योगों का निर्माण होता है। इसके अलावा ग्रहों के स्थान परिवर्तन करने पर अन्य कई ग्रहों के साथ युति भी बनती है जिस कारण से राजयोग और अशुभ योग का निर्माण होता है। आपको बता दें कि इस समय धनु राशि में तीन प्रमुख ग्रहों के होने से त्रिग्रही योग निर्माण हुआ है। बीते 27 दिसंबर 2023 को पराक्रमी ग्रह मंगल अपनी स्वराशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश कर चुके हैं जहां पर पहले से ही सूर्य और बुध ग्रह पहले से मौजूद हैं। इस तरह से 27 दिसंबर 2023 से धनु राशि में त्रिग्रही योग बना हुआ है।
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
साल 2023 के आखिरी दिनों में धनु राशि में त्रिग्रही योग का बनना मेष राशि के लोगों के लिए बहुत ही शुभ और लाभकारी रहने वाला हो सकता है। यह त्रिग्रही योग आपकी राशि के नौवें भाव में बनने जा रहा है। नवां भाव भाग्य का स्थान होता है ऐसे में आपके भाग्य में वृद्धि होने के संकेत हैं। कार्यो में भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। कार्यो में सफलता के अच्छे योग बन रहे हैं। इस राशि के जातकों की सभी तरह की इच्छाएं पूरी होंगी और भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि देखने को मिलेगी। करियर में तरक्की और धन लाभ की अच्छी संभावना है। व्यापार करने वाले जातकों को व्यापार में अच्छा मुनाफा हासिल हो सकता है।

तुला राशि
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तुला राशि के जातकों के लिए धनु राशि में सूर्य,मंगल और बुध ग्रह का संयोग बहुत ही शुभ संकेत है। यह त्रिग्रही योग तुला राशि के तीसरे भाव में बना हुआ है। ऐसे में यह शुभ योग तुला राशि के जातकों की आर्थिक स्थितियों में इजाफा देखने को मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती के संकेत हैं। इस योग के प्रभाव से आपके साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। धन लाभ के अच्छे अवसर आपके हाथ लग सकते हैं। आपके द्वारा बनाई गई योजनाएं फलीभूत होंगी।

धनु राशि
धनु राशि में सूर्य, मंगल और बुध ग्रह के संयोग से त्रिग्रही योग बहुत ही शुभ सिद्ध होगा। इस राशि के जातकों को हर एक तरह की सफलता उनके जीवन में जरूर मिलेगी। आपकी राशि के लग्न भाव में यह योग बन रहा है ऐसे में सूर्य, मंगल और बुध का शुभ प्रभाव आपको जरूर मिलेगा। भाग्य का अच्छा साथ मिलने की वजह से सभी तरह के कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। परिवार में सुख-शांति और प्यार बना रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे जिसे आपको स्वीकार्य करना होगा। वहीं जो लोग किसी न किसी व्यापार में है उनको कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है जिससे व्यापार में तरक्की होगी।
यह भी पढ़ें-