{"_id":"67dd199f075e70435b06f724","slug":"astrological-remedies-to-attract-money-in-hindi-dhan-labh-ke-upay-2025-03-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Astro Tips For Money: केसर का ये छोटा सा उपाय दिला सकता है धन-दौलत, चारों ओर से आएगा पैसा","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Astro Tips For Money: केसर का ये छोटा सा उपाय दिला सकता है धन-दौलत, चारों ओर से आएगा पैसा
Fri, 21 Mar 2025 03:23 PM IST
ज्योति मेहरा
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Fri, 21 Mar 2025 03:23 PM IST
सार
Dhan Labh Ke Upay: ज्योतिष शास्त्र में ऐसे कई उपायों का उल्लेख किया गया है, जो आर्थिक समृद्धि लाने में सहायक माने जाते हैं। शुक्रवार के दिन विशेष रूप से केसर से जुड़े उपाय करने से धन-वैभव की प्राप्ति संभव हो सकती है।
विज्ञापन
धन प्राप्ति के उपाय
- फोटो : freepik
Dhan Labh Ke Upay: माता लक्ष्मी को धन और समृद्धि की देवी माना जाता है। जिन लोगों पर उनकी कृपा होती है, उनका जीवन धन, ऐश्वर्य और वैभव से भरपूर हो जाता है। ऐसे व्यक्ति को किसी प्रकार की आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता, और उनका जीवन सुखमय होता है। हालांकि कई लोग कड़ी मेहनत के बावजूद धन संचय नहीं कर पाते, जबकि कुछ के पास धन आता तो है, लेकिन रुकता नहीं। ज्योतिष शास्त्र में ऐसे कई उपायों के बारे में बताया गया है, जो आर्थिक समृद्धि लाने में सहायक माने जाते हैं। शुक्रवार के दिन विशेष रूप से केसर से जुड़े उपाय करने से धन-वैभव की प्राप्ति कर सकते हैं।
केसर जल से धन वृद्धि उपाय
- फोटो : adobe stock
केसर जल से धन वृद्धि उपाय
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार केसर और जल का उपयोग धन प्राप्ति के लिए अत्यंत प्रभावी माना जाता है। शास्त्रों में केसर मिश्रित जल को "गंधोदक" कहा जाता है। मान्यता है कि किसी भी देवता का अभिषेक यदि केसर जल से किया जाए, तो वे प्रसन्न होकर धन और समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करते हैं। इस उपाय को अपनाने से आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव आ सकता है।

- फोटो : अमर उजाला
उपाय की विधि
स्थायी धन लाभ के लिए विशेष उपाय किए जा सकते हैं। इसके लिए किसी पात्र में स्वच्छ जल लें और उसमें उचित मात्रा में केसर मिलाएं, ताकि जल का रंग बदल जाए। तैयार किए गए केसर जल से धन के देवता कुबेर का अभिषेक करें। कुबेर की मूर्ति को एक थाली में रखकर इस जल से स्नान कराएं। यह उपाय करने से कुबेर प्रसन्न होते हैं और धन-संपत्ति में वृद्धि होने की संभावना बढ़ जाती है।

कुबेर मंत्र से धन प्राप्ति
- फोटो : adobe
कुबेर मंत्र से धन प्राप्ति
केसर जल के उपाय के साथ-साथ कुबेर मंत्र का जाप करने से भी आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है। यह मंत्र इस प्रकार है, ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीं क्लीं वित्तेश्वराय नमः॥
केसर जल के उपाय के साथ-साथ कुबेर मंत्र का जाप करने से भी आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है। यह मंत्र इस प्रकार है, ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीं क्लीं वित्तेश्वराय नमः॥
विज्ञापन
अष्ट लक्ष्मी कुबेर मंत्र
- फोटो : adobe stock
अष्ट लक्ष्मी कुबेर मंत्र
इस विशेष मंत्र का जाप करने से व्यक्ति को माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर दोनों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इससे यश, प्रतिष्ठा और धन-वैभव में वृद्धि होती है।
ॐ ह्रीं श्रीं क्रीं श्रीं कुबेराय अष्ट-लक्ष्मी मम गृहे धनं पुरय पुरय नमः॥
यदि इन उपायों को श्रद्धा और नियमपूर्वक किया जाए, तो आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है और व्यक्ति के जीवन में धन की स्थिरता बनी रह सकती है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

Kitchen Vastu Tips: गलती से भी रसोई में इन दो बर्तनों को न रखें उल्टा, करना पड़ सकता है आर्थिक तंगी का सामना
Chaitra Navratri 2025: धन लाभ के लिए चैत्र नवरात्रि में जरूर करें ये उपाय, माता रानी होंगी प्रसन्न
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।