फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Saturn Rahu Conjunction 2025: सूर्य ग्रहण पर मीन राशि में राहु से मिलेंगे शनिदेव, इन राशियों की किस्मत चमकेगी

Fri, 21 Mar 2025 06:56 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 21 Mar 2025 06:56 AM IST
सार

Saturn Rahu Conjunction 2025: इस सूर्य ग्रहण और शनि-राहु की युति से इन 5 राशियों को बड़े लाभ की संभावना है, जिससे उनके जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता का आगमन होगा।

विज्ञापन
Solar Eclipse and Saturn-Rahu Conjunction in Pisces Will Shine for These 5 Zodiac Signs
shani-rahu yuti - फोटो : amar ujala

Shani Rahu Yuti 2025: 29 मार्च 2025 को ग्रहों का एक बहुत ही महत्वपूर्ण और दुर्लभ योग बन रहा है, जब शनिदेव कुंभ राशि से मीन राशि में गोचर करेंगे। इस समय मीन राशि में पहले से ही राहु ग्रह विराजमान हैं और इस दिन 2025 का पहला सूर्य ग्रहण भी लगेगा। यह ग्रहों का अद्भुत संगम है, जो खास तौर पर कुछ राशियों के लिए भाग्य के दरवाजे खोल सकता है। शनि और राहु को ज्योतिष में क्रूर ग्रह माना जाता है, लेकिन इनका रिश्ता न तो शत्रुता का होता है और न ही मित्रता का। मीन राशि में इन दोनों ग्रहों की युति से कुछ राशियों को बहुत बड़ा लाभ मिल सकता है, जबकि कुछ राशियों के लिए यह समय चुनौतियां लेकर आ सकता है।

Shani Gochar 2025: शनि करेंगे मीन राशि में प्रवेश, बदलेगी इन राशियों की साढ़ेसाती और ढैय्या की स्थिति

इस दौरान बने शुभ योगों से जहां कुछ राशियों के लिए वित्तीय और पेशेवर सफलता के रास्ते खुलेंगे, वहीं जीवन में सुख-शांति और समृद्धि का आगमन होगा। आइए जानते हैं, शनि और राहु की इस विशेष युति से किन राशियों को होगा फायदा और कौन सी राशियां इस अवधि में नफे में रहेंगी।

Guru Gochar 2025: जल्द गुरु करेंगे मिथुन में प्रवेश, इन तीन राशि वालों के वैवाहिक जीवन में आएगा बदलाव

Solar Eclipse and Saturn-Rahu Conjunction in Pisces Will Shine for These 5 Zodiac Signs
shani-rahu yuti - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि
सूर्य ग्रहण और शनि-राहु की युति से वृषभ राशि वालों को इस समय आय में वृद्धि और सुख-समृद्धि प्राप्त होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी और मित्रों तथा परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आपकी अधूरी योजनाएं पूरी हो सकेंगी। इस समय किए गए निवेश से भविष्य में अच्छा लाभ मिलेगा।

Solar Eclipse and Saturn-Rahu Conjunction in Pisces Will Shine for These 5 Zodiac Signs
shani-rahu yuti - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए यह समय सकारात्मक साबित होगा। आपके कामकाजी जीवन में सफलता मिलेगी और वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। इस दौरान आपको नए आय के स्रोत मिल सकते हैं और आपकी मेहनत का फल प्राप्त होगा। आपके आस-पास के लोग आपको समझेंगे और हर कदम पर आपका समर्थन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Solar Eclipse and Saturn-Rahu Conjunction in Pisces Will Shine for These 5 Zodiac Signs
shani-rahu yuti - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए शनि-राहु की युति धन और सफलता का संकेत दे रही है। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से सहयोग मिलेगा, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी। इसके साथ ही, भाग्य भी आपका साथ देगा और जीवन में सुख-शांति रहेगी। इस समय नए घर या संपत्ति खरीदने का भी मौका मिल सकता है।

विज्ञापन
Solar Eclipse and Saturn-Rahu Conjunction in Pisces Will Shine for These 5 Zodiac Signs
shani-rahu yuti - फोटो : अमर उजाला

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लिए यह समय खुशियों से भरा रहेगा। शनि-राहु की युति के कारण आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और परिवार में भी खुशहाली आएगी। यदि कोई कानूनी मामला चल रहा है तो उसमें निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है। कार्यस्थल पर भी सराहना मिलेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed