फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gajkesari Yog: 24 जून से वृषभ समेत इन दो राशि वालों के करियर में आएगा बदलाव, बन रहा है गजकेसरी राजयोग

Fri, 20 Jun 2025 10:47 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 20 Jun 2025 10:47 AM IST
सार

Gajkesari Yog: चंद्रमा 24 जून 2025 को रात 11 बजकर 45 मिनट पर मिथुन में गोचर करेंगे। इस राशि में पहले से ही गुरु विराजमान हैं।

विज्ञापन
gaj kesari yog 2025 in mithun know benefits and lucky rashifal of it
Gajkesari Yog - फोटो : अमर उजाला

Gajkesari Yog: सभी ग्रह समय-समय पर राशि परिवर्तन करते हैं। ग्रहों की इस चाल से कई शुभ योग भी बनते हैं, जिसका प्रभाव 12 राशियों पर पड़ता है। इन्हीं में से एक है गजकेसरी योग। यह गुरु और चंद्रमा की युति से बनता है। चूंकि गुरु ज्ञान और चंद्रमा मन के कारक है, इसलिए जातकों को करियर में सफलता और तनाव से छुटकारा मिलता है। ज्योतिषियों के मुताबिक एक बार फिर यह योग बनने जा रहा है। दरअसल, चंद्रमा 24 जून 2025 को रात 11 बजकर 45 मिनट पर मिथुन में गोचर करेंगे। इस राशि में पहले से ही गुरु विराजमान हैं। ऐसे में मिथुन राशि में गुरु-चंद्रमा की युति होगी, जिससे गजकेसरी राजयोग बन रहा है। यह योग 27 जून तक बना रहेगा। आइए इससे किन राशि वालों को लाभ मिलेगा, यह जानते हैं।


Navpancham Rajyog: 28 जून से इन राशि के लोगों की चमकेगी किस्मत, बन रहा है नवपंचम राजयोग

gaj kesari yog 2025 in mithun know benefits and lucky rashifal of it
पार्टनर से संबंध मधुर होगा। घर में कोई शुभ कार्य या आयोजन हो सकता है। आत्मविश्वास बढे़गा। - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए गजकेसरी राजयोग शुभ रहने वाला है। आपको पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में अगर कोई विवाद चल रहा था, तो वह दूर होगा। विदेश यात्रा के अवसर मिलेंगे। यदि आप विवाह योग्य जातक है, तो विवाह के योग बनेंगे। गजकेसरी योग के प्रभाव से आप व्यक्तिगत सफलता और मानसिक संतुष्टि महसूस करेंगे। दान-पुण्य करेंगे। आप करियर को लेकर कुछ नई नीतियां बनाएंगे। पार्टनर से संबंध मधुर होगा। घर में कोई शुभ कार्य या आयोजन हो सकता है। आत्मविश्वास बढे़गा।
Good Luck Sign: अच्छे दिन आने से पहले मिलते हैं ये तीन संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज

gaj kesari yog 2025 in mithun know benefits and lucky rashifal of it
करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को बड़ा पद मिल सकता है। - फोटो : अमर उजाला

मिथुन तुला
गजकेसरी योग से मिथुन राशि वालों को आर्थिक लाभ मिलेंगे। आपकी कला निखरकर दूसरों को सामने आएगी। योग के प्रभाव से लंबे समय से चली आ रही दिक्कतें दूर होंगी। कोई पुरानी बीमारी ठीक होगी। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान और सफलता के योग है। इस दौरान धार्मिक यात्राएं करने की संभावना है। खास बात यहा है कि मिथुन राशि वालों की लेखन में रुचि बढ़ेंगी। करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को बड़ा पद मिल सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
gaj kesari yog 2025 in mithun know benefits and lucky rashifal of it
यदि आप अपनी माता से संबंधित मामलों को लेकर चिंतित हैं, तो आपकी चिंताएं अब दूर हो सकती हैं। निवेश करना शुभ रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। - फोटो : अमर उजाला

तुला राशि
प्रेम जीवन में मधुरता आएगी। अगर कोर्ट में कोई मामला लंबे समय से चल रहा था, तो उसमें अब राहत मिलेगी। किसी बड़ी कंपनी से ऑफर मिल सकता है। कार्यस्थल पर आपके प्रयासों को सराहा जाएगा। यदि आप अपनी माता से संबंधित मामलों को लेकर चिंतित हैं, तो आपकी चिंताएं अब दूर हो सकती हैं। निवेश करना शुभ रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा।

Jagannath Rath Yatra 2025: इन 4 राशियों के जीवन में बरसती है भगवान जगन्नाथ की विशेष कृपा, सुख-समृद्धि से भरपूर होता है जीवन

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed