फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Guru Varun Yuti 2025: गुरु से बना शक्तिशाली योग, इन राशियों की पलट सकती है किस्मत

Fri, 20 Jun 2025 11:46 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 20 Jun 2025 11:46 AM IST
सार

देवगुरु बृहस्पति का वरुण ग्रह के साथ विशेष संयोग के चलते केंद्र योग  का निर्माण हो रहा है। गुरु और वरुण दोनों ही ग्रह एक दूसरे के से 90 अंश पर हैं, जिससे इस केंद्र योग के निर्माण से कुछ राशि वालों को सफलता मिलने और जीवन में बदलाव का संकेत हैं।

विज्ञापन
Guru Varun Yuti 2025 Zodiac Sign Will Get Immense Wealth jupiter and neptune in 90 degree
गुरु और वरुण ग्रह के संयोग से बना केंद्र योग - फोटो : adobe stock
ज्योतिष में देवगुरु बृहस्पति ग्रह का विशेष महत्व होता है। गुरु बृहस्पति एक राशि में करीब एक साल तक रहते हैं फिर इसके बाद ही दूसरी राशि में गोचर करते हैं। यानी गुरु के सभी 12 राशियों का एक चक्कर लगाने में 12 वर्ष का समय लगता है। देवगुरु मौजूदा समय में मिथुन राशि में है और खासतौर पर ये अतिचारी अवस्था में हैं। गुरु के अतिचारी होने से गुरु चाल बहुत तेज हो जाती है। ज्योतिष में देवगुरु बृहस्पति को सभी नवग्रहों में खास स्थान होता है। गुरु ग्रह धर्म, शिक्षा, ज्ञान, सुख-समृद्धि, विवाह, संतान और अध्यात्म आदि का कारक ग्रह माना जाता है। गुरु के मिथुन राशि में होने से समय-समय पर दूसरे ग्रहों के साथ युति करते हैं या फिर विशेष द्दष्टि पड़ती है। आपको बता दें कि देवगुरु बृहस्पति का वरुण ग्रह के साथ विशेष संयोग के चलते केंद्र योग  का निर्माण हो रहा है। गुरु और वरुण दोनों ही ग्रह एक दूसरे के से 90 अंश पर हैं, जिससे इस केंद्र योग के निर्माण से कुछ राशि वालों को सफलता मिलने और जीवन में बदलाव का संकेत हैं। आइए जानते हैं उन भाग्यशाली राशियों के बारे में...
Guru Varun Yuti 2025 Zodiac Sign Will Get Immense Wealth jupiter and neptune in 90 degree
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए गुरु-वरुण केंद्र योग बहुत शुभ और अनुकूल साबित हो सकता है। इस राशि वालों को आने वाले समय में भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। लाभ के अवसरों में वृद्धि हो सकती है। अचानक से धन लाभ के मौके मिल सकते हैं। जो लोग नौकरीपेशा हैं उनको आने वाले कुछ दिनों में कुछ अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। आपको मेहनत का फल मिलेगा। निवेश संबंधी योजनाओं में आपको भरपूर लाभ मिल सकता है। 

Gajkesari Yog: 24 जून से वृषभ समेत इन दो राशि वालों के करियर में आएगा बदलाव, बन रहा है गजकेसरी राजयोग


 
Guru Varun Yuti 2025 Zodiac Sign Will Get Immense Wealth jupiter and neptune in 90 degree
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए गुरु और वरुण के द्वारा केंद्र योग बहुत ही अनुकूल साबित हो सकता है। करियर-कारोबार में उन्नति के अवसरों में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपके कामों की सराहना होगी। जिस काम को करने में आपको बार-बार असफलता प्राप्त हो रही थी उसमें अब बाधाएं कम आएंगी। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा और धन लाभ के अच्छे और भरपूर मौके मिलेंगे। सेहत अच्छी और भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। 

Numerology : संकट को पहले ही भांप लेते हैं इस मूलांक के लोग, बिजनेस में बनाते हैं अलग पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
Guru Varun Yuti 2025 Zodiac Sign Will Get Immense Wealth jupiter and neptune in 90 degree
वृश्चिक राशि - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
इस राशि के जातकों को उनके जीवन में वरुण और गुरु के संयोग से बना केंद्रयोग बहुत ही लाभकारी साबित होगा। जीवन में खुशियां और सुखद बदलाव आ सकता है। इस दौरान अगर आप नौकरी में बदलाव लाना चाह रहे हैं तो उसमें आपको कुछ अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। इसके अलावा रुका हुआ धन भी वापस मिल सकता है। जिन लोगों का स्वास्थ्य पिछले दिनों से अच्छा नहीं चल रहा था अब उसमें सुधार आ सकता है। प्रेम जीवन में साथी का अच्छा साथ मिल सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed