फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Akshaya Tritiya 2024: 100 साल बाद अक्षय तृतीया पर गजकेसरी राजयोग का संयोग, इन राशि वालों के लिए शुभ संकेत

Thu, 09 May 2024 07:26 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 09 May 2024 07:26 AM IST
सार

इस बार अक्षय तृतीया बेहद ही खास रहने वाली है। दरअसल 100 वर्षों के बाद गजकेसरी राजयोग में अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाएगा। 

विज्ञापन
Akshaya Tritiya 2024 Date Time Auspicious Gajkesari Rajyog After 100 Years Know Significance
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया 10 मई को मनाई जाएगी - फोटो : अमर उजाला
इस वर्ष 10 मई, शुक्रवार को अक्षय तृतीया का पर्व है। हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया के त्योहार का विशेष महत्व होता है। हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष का तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया का त्योहार मनाया जाता है। सभी तिथियों में वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की इस तिथि का विशेष महत्व होता है क्योंकि यह एक अबूझ मुहूर्त की तिथि होती है। यानी अक्षय तृतीया के दिन बिना ज्योतिषी या विद्वान पंडित से चर्चा के कोई भी शुभ और मांगलिक कार्य किया जा सकता है। पौराणिक महत्व के अनुसार अक्षय तृतीया का विशेष स्थान होता है। इस बार अक्षय तृतीया बेहद ही खास रहने वाली है। दरअसल 100 वर्षों के बाद गजकेसरी राजयोग में अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाएगा। 
Akshaya Tritiya 2024 Date Time Auspicious Gajkesari Rajyog After 100 Years Know Significance
Akshaya Tritiya 2024: वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाता है - फोटो : अमर उजाला
अक्षय तृतीया पर गजकेसरी राजयोग 
अक्षय तृतीया पर बहुत से शुभ और मांगलिक कार्य करने की परंपरा रही है। इसके अलावा अक्षय तृतीया पर सोना-चांदी और घर की जरूरत के अन्य नए सामानों की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। इस बार अक्षय तृतीया पर 100 साल बाद गजकेसरी राजयोग बनने जा रहा है। वैदिक ज्योतिष में गजकेसरी राजयोग को बहुत ही शुभ योग माना जाता है। यह योग तब बनता है जब गुरु और चंद्रमा की युति होती है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरु और चंद्रमा के बीच में मित्रता का भाव रहता है। ऐसे में अक्षय तृतीया के दिन गजकेसरी राजयोग बनने से कुछ राशि के जातकों पर मां लक्ष्मी, चंद्रदेव और देवगुरु बृहस्पति की विशेष कृपा रहने वाली है। गजकेसरी योग के अलावा इस दिन सूर्य और चंद्रमा अपनी उच्च राशि में होंगे। 
Akshaya Tritiya 2024 Date Time Auspicious Gajkesari Rajyog After 100 Years Know Significance
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष राशि 
अक्षय तृतीया पर गजकेसरी राजयोग बनने से मेष राशि के जातकों को सबसे ज्यादा फायदा मिलने के शुभ संकेत हैं। इस योग के निर्माण से आपको अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है। जीवन में खुशहाली के महत्वपूर्ण पल मिल सकते हैं। वेतन में वृद्धि के योग बन रहे हैं। आपकी कार्य कुशलता के चलते आपकी तरफ लोगों का रुझान रहेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। व्यापार करने वाले जातकों अच्छा मुनाफा हासिल हो सकता है। 

Guru Gochar 2024: गुरु का राशि परिवर्तन इन तीन राशि वालों के लिए रह सकता है कष्टकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshaya Tritiya 2024 Date Time Auspicious Gajkesari Rajyog After 100 Years Know Significance
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क राशि 
10 मई को अक्षय तृतीया पर बना गजकेसरी योग कर्क राशि वालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यह योग आपको अच्छी कामयाबी दिलाएगा और अच्छे दिन की शुरुआत होगी। आपके जो काम अभी तक किसी न किसी कारण से रुके हुए थे उसमें अब गति आएगी। करियर और कारोबार में तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं। आर्थिक समस्याओं दूर होंगी और परिवार के सदस्यों के बीच चली आ रही समस्याएं खत्म होंगी। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। 

Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर इन राशि वालों पर मेहरबान रहेंगी मां लक्ष्मी, बनेगा अकूत धन संपदा का योग

विज्ञापन
Akshaya Tritiya 2024 Date Time Auspicious Gajkesari Rajyog After 100 Years Know Significance
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह राशि 
अक्षय तृतीया पर गजकेसरी राजयोग बनने से सिंह राशि के जातकों को भाग्य का जबरदस्त लाभ मिलने की उम्मीद है। जो महत्वपूर्ण कार्य किसी न किसी कारण से पूरे नहीं हो पा रहे थे वह अब जल्द ही पूरे होंगे। जिससे आपको जबरदस्त लाभ मिलेगा। अगर जातक किसी व्यापार में हैं तो किसी अच्छी योजना का लाभ मिल सकता है। वहीं जो लोग पिछले कई दिनों से नौकरी में बदलाव के बारे में सोच-विचार कर रहे थे उन्हे उनमें सफलताएं हासिल होंगी। पहले के मुकाबले आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। 

Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए क्या करें क्या न करें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed