फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Guru Gochar 2024: गुरु का राशि परिवर्तन इन तीन राशि वालों के लिए रह सकता है कष्टकारी

Mon, 06 May 2024 12:17 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 06 May 2024 12:17 PM IST
विज्ञापन
Guru Gochar 2024 Jupiter Transit In Taurus From 01 May Jupiter Become Atichari Not For Good These Zodiac Signs
गुरु का वृषभ राशि में गोचर - फोटो : अमर उजाला

Guru Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बृहस्पति को गुरु का दर्जा प्राप्त है। गुरु की गिनती शुभ ग्रहों में होती है और जातक की कुंडली में शुभ स्थान पर होने खुशियां और सुख-समृद्धि मिलती है। वैदिक ज्योतिष में गुरु लगभग एक वर्ष के अंतराल पर एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। ऐसे में गुरु को एक राशि में दोबारा से आने में करीब एक साल से ज्यादा का समय लगता है। 01 मई 2024 को गुरु का राशि परिवर्तन हुआ है। गुरु मेष राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए अपने शत्रु की राशि वृषभ में प्रवेश कर लिया है। आपको बता दें कि वृषभ राशि के स्वामी ग्रह शुक्र हैं और गुरु-शुक्र की बीच शत्रुता का संबंध है। गुरु का अपने शत्रु की राशि में प्रवेश करना कुछ राशि वालों के लिए बहुत ही कष्टकारी साबित हो सकता है। देवगुरु बीते 01 मई को वृषभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं। फिर 03 मई को गुरु वृषभ राशि में अस्त हो गए हैं। वहीं नवांश कुंडली में गुरु 18 दिन लिए नीच के होकर अतिचारी हो गए हैं। गुरु के अतिचारी होने से कुछ राशि वालों की परेशानियां बढ़ जाएंगी। आइए जानते हैं किन राशियों पर गुरु का राशि परिवर्तन और अतिचारी भारी पड़ सकता है। 

Guru Gochar 2024 Jupiter Transit In Taurus From 01 May Jupiter Become Atichari Not For Good These Zodiac Signs
- फोटो : amar ujala

धनु राशि 
वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक धनु राशि के जातकों के लिए गुरु छठे भाव में अतिचारी होकर गोचर हुए हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली का छठा भाव रोग और शत्रु का कारक माना जाता है। गुरु के प्रभाव के कारण आपकी सेहत में गिरावट देखने को मिल सकती है। कुछ पुराने रोग दोबारा से उभर सकते हैं। धन हानि होने की संभावना बढ़ गई है जिससे आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर शत्रु हावी हो सकते हैं। कार्यों में रुकावटें और बाधाएं लगातार आएंगी। आपके आत्म विश्ववास में कमी आ सकती है। छोटी-मोटी दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। 

Guru Gochar 2024 Jupiter Transit In Taurus From 01 May Jupiter Become Atichari Not For Good These Zodiac Signs
- फोटो : amar ujala
तुला राशि 
तुला राशि के जातकों के लिए गुरु 8वें भाव में होकर अतिचारी हुए हैं। ऐसे में आपको एक साथ कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। परेशानियों में वृद्धि होने से आपके ऊपर अच्छा खासा दबाव आ सकता है। कार्यक्षेत्र में शत्रुओं का सामना करना पड़ सकता है। घर और कार्यलय दोनों ही जगहों पर आपके ऊपर नकारात्मक प्रवृति हावी हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को कामकाज में ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। इस दौरान आपको किसी काम को पूरा करने के लिए वित्तीय समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

Weekly Horoscope (06 To 12 May): इस सप्ताह इन पांच राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

विज्ञापन
विज्ञापन
Guru Gochar 2024 Jupiter Transit In Taurus From 01 May Jupiter Become Atichari Not For Good These Zodiac Signs
- फोटो : amar ujala
मीन राशि 
मीन राशि के जातकों के लिए गुरु तीसरे भाव में अतिचारी होकर भ्रमण कर रहे हैं। ऐसे में यह आपके लिए शुभ संकेत नहीं है। आपके ऊपर तरह-तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में कुछ अड़चनों और रुकावटों का सामना करने के कारण आपका मन परेशान रह सकता है। आर्थिक रूप से आपके लिए सयम अच्छा नहीं है। धन हानि और सेहत में गिरावट देखने को मिल सकती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed