Aaj Ka Rashifal 24 February: आज फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। आज के दिन पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र और सिद्धि योग का संयोग रहेगा। आज के दिन के दैनिक राशिफल की बात करें तो कुछ राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। धन लाभ के अच्छे संकेत है। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। वहीं दूसरी ओर कुछ राशि वालों के खर्चो में बढ़ोतरी हो सकती है। सेहत में गिरावट आ सकती है। मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आचार्य मानस शर्मा बता रहे हैं चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए आज का राशिफल।
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। आचार्य मानस शर्मा बता रहे हें चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 24 फरवरी का राशिफल
Weekly Horoscope (24 Feb To 2 March) : सभी 12 राशि वालों के लिए सप्ताह कैसा रहेगा ? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
2 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी को मनाने की आवश्यकता है। आपको अपने काम के साथ-साथ शारीरिक समस्याओं पर भी ध्यान देना होगा। रचनात्मक कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को मान सम्मान मिलने से खुशी होगी। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपका कोई काम पूरा होने में समस्या आएगी। आप अपने जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें।
3 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। आपको बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने की आवश्यकता है। आपको किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना होगा। यदि कोई पारिवारिक समस्या आपको लंबे समय से घेरे हुए थी, तो वह भी दूर होगी। आप अपने किसी मित्र की मदद के लिए आगे आएंगे। आपको अपने किसी मित्र की मदद के लिए आगे आना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी पर पूरा ध्यान देना होगा।
4 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। साझेदारी में कोई काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। आप अपनी पढ़ाई-लिखाई पर पूरा ध्यान दें। यदि आप कोई लोन अप्लाई कर रहे थे, तो वह भी आपको आसानी से मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी।
5 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपके परिवार में किसी सदस्य से फोन कॉल के जरिए कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। विदेश जाकर पढ़ाई कर रहे लोगों को खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको यदि धन को लेकर कोई टेंशन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ सकती है। नौकरी की तलाश में लगे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।