मेष
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए हुए है। इस सप्ताह आपके भीतर भरा हुआ आलस्य और जीवन से जुड़ी तमाम तरह की अड़चनें दूर होती हुई नजर आएंगी। सोचे हुए कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण होता हुआ देख आपके भीतर सकारात्मक विचारों और उत्साह में वृद्धि होगी। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपकी रुचि धार्मिक-आध्यात्मिक कार्यों में बढ़ेगी। इस दौरान तीर्थाटन का अचानक से कार्यक्रम बन सकता है। यह सप्ताह कला जगत एवं लेखन कार्य करने वालों के लिए अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। मान-सम्मान की प्राप्ति संभव है।
नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। सहकर्मियों और अधीनस्थों से मनचाहा सहयोग मिलेगा। वित्तीय दृष्टि से यह सप्ताह थोड़ा खर्चीला रहने वाला है। सप्ताह के अंत तक सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर बड़ी धनराशि खर्च हो सकती है। व्यवसाय से जुड़े लोगों की आय के मुकाबले खर्च की अधिकता बनी रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में मौसमी बीमारी के प्रति सतर्क रहें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के श्रीयंत्र की पूजा एवं लक्ष्मी अष्टकम् का पाठ करें।
2 of 12
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
वृष
वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक रहने वाला है। इस सप्ताह आपको अपनी सेहत और संबंध दोनों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। ऐसे में अपने खान-पान, रहन-सहन और जीवनशैली सही रखें। मौसमी बीमारी के प्रति सतर्क रहें अन्यथा आपको शारीरिक एवं मानसिक कष्ट झेलने पड़ सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में आपको अचानक लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। यात्रा आपाधापी भरी और उम्मीद से कम फलदायक रहने के कारण आपके भीतर निराशा के भाव उत्पन्न हो सकते हैं। इस दौरान घरेलू समस्याओं को लेकर भी चिंताएं घेरे रहेंगी। यदि आप बेरोजगार हैं तो आपको मनचाहे रोजगार को पाने के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।
नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सप्ताह सामन्य फलदायक रहेगा। व्यवसाय से जुड़े लोग अपने कारोबार को विस्तार देने अथवा लाभप्रद योजनाओं से जुड़ने की योजना बनाएंगे लेकिन धरातल पर उसे उतारना कठिन साबित होगा। इस सप्ताह करियर और कारोबार से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले अपने शुभचिंतकों से सलाह अवश्य लें। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए स्वजनों की भावनाओं की कद्र करें।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें।
3 of 12
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपके सिर पर अचानक से कुछेक बड़े खर्च आ सकते हैं, जिसके कारण आपकी वित्तीय स्थिति गड़बड़ा सकती है। यह सप्ताह आपको अपने शरीर और धन दोनों का खूब ख्याल रखने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह के प्रारंभ में आप मौसमी आथवा किसी पुरानी बीमारी के उभरने के कारण शारीरिक एवं मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। इस दौरान सेहत संबंधी दिक्कतों को असर आपके कामकाज के साथ आपके दैनिक जीवन पर भी पड़ सकता है।
सप्ताह के मध्य में किसी विषय को लेकर परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद पैदा हो सकता है। इस दौरान अपनी वाणी और व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें और मतभेद को मनभेद में न बदलने दें। प्रोफेशन की दृष्टि से यह सप्ताह थोड़ा उठापटक लिए रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप कामकाज का दबाव महसूस करेंगे। आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे। जिनसे अत्यधिक सावधान रहने की आवश्कता बनी रहेगी। अपनी योजनाओं के पूरा होने से पहले उसका लोगों के सामने महिमामंडन न करें। प्रेम संबंध को मजबूत बनाए रखने के लिए अपने पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें। सप्ताह के उत्तरार्ध में संतान से जुड़ी चिंता सताएगी।
उपाय: प्रतिदिन गणपति को दूर्वा चढ़ाकर श्री गणेश अष्टकं का पाठ करें।
4 of 12
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
कर्क
कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह सोचे हुए कार्यों में मनचाही सफलता पाने के लिए भाग्य भरोसे बैठने की बजाय कर्म की साख को हिलाना होगा। इस सप्ताह आप जितना परिश्रम और प्रयास करेंगे आपको उतना ही फल प्राप्त होगा। यदि आप किसी परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे हैं तो मनचाही सफलता को पाने के लिए आलस्य छोड़कर कठिन परिश्रम करें। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह अपने कार्यों को समय पर करने तथा सहकर्मियों और अधीनस्थों के साथ संबंध मधुर बनाए रखने का प्रयास करना चाहिए।
सप्ताह के मध्य में सरकार से जुड़े मामलों को लेकर जरा ज्यादा ही भागदौड़ करनी पड़ सकती है। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह सामान्य फलदायी रहने वाला है। धीमी गति से ही सही लेकिन लाभ का क्रम जारी रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में व्यावसायिक मामलों में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह नियम-कानून की अवहेलना से बचना चाहिए। किसी भी कार्य में शार्टकट लेने से बचें अन्यथा आपको आर्थिक और मानसिक परेशानी झेलनी पड़ सकती है। प्रेम संबंध में किसी तीसरे व्यक्ति की दखलंदाजी के कारण लव पार्टनर के साथ गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। स्वयं के साथ जीवनसाथी की सेहत का ख्याल रखें।
उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर बेलपत्र अथवा शमीपत्र चढ़ाकर रुद्राष्टकं का पाठ करें।
5 of 12
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
सिंह
सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह जीवन के किसी भी क्षेत्र में अथक परिश्रम और प्रयास करने पर ही मनचाहे फल प्राप्त हो सकेंगे। ऐसे में भाग्य भरोसे बैठने की बजाय सही दिशा में पूरे मनोयोग से कार्य करने का प्रयास करें। इस सप्ताह आपको अपने करियर और कारोबार में विशेष सावधानी के साथ समय पर काम करने की आवश्यकता बनी रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में इस संबंध में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा थकान भरी और उम्मीद से थोड़ा कम फलदायी साबित होगी, जिसके कारण मन में हताशा रह सकती है। यदि आप बेरोजगार हैं तो आपको इस संबंध में किसी भी शुभ समाचार प्राप्ति के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।
व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस सप्ताह किसी के साथ साझेदारी अथवा किसी योजना में निवेश बहुत सोच-समझकर करने की आवश्यकता रहेगी। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को मनचाहे परिणाम के लिए सामान्य विद्यार्थियों की तुलना में अधिक परिश्रम की आवश्यकता करनी होगी। प्रेम संबंध को सुखमय बनाने के लिए अपने पार्टनर पर हावी होने का प्रयास न करें, बल्कि उसकी भावनाओं का सम्मान करें। अपने बिजी शेड्यूल से कुछ समय परिवार और जीवनसाथी के लिए जरूर निकालें।
उपाय: प्रतिदिन श्री लक्ष्मीनारायण भगवान की पूजा एवं नारायण कवच का पाठ करें।