फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: मिथुन, सिंह और कन्या राशि वालों के लिए दिन खुशियों से भरा रहेगा, जानें दैनिक राशिफल

Mon, 21 Apr 2025 07:06 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 21 Apr 2025 07:06 AM IST
सार

Today Rashifal in Hindi: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 21 अप्रैल 2025 का राशिफल...

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 21 April 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
21 अप्रैल का राशिफल - फोटो : adobe stock
Aaj Ka Rashifal 21 April: आज नए सप्ताह का पहला दिन है। आज के दिन कुछ राशि वालों को धन लाभ के बेहतरीन अवसरों की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा जातकों को नौकरी में बदलाव के संकेत है। वहीं जो लोग व्यापार में उन्हें किसी नई योजना पर काम करना होगा तभी अच्छा खासा मुनाफा हासिल करने में कामयाबी हासिल होगी। आज के दिन किसी को उधार देने के बचें। 


राशिफल की गणना करते समय समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। आचार्य मानस शर्मा बता रहे हैं चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 21 अप्रैल का राशिफल।

Weekly Horoscope 14 To 20 April: इस सप्ताह इन सात राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 21 April 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज आपके मन में किसी बात को लेकर उथल पुथल बनी रहेगी, जिसका असर आपके बिजनेस पर भी पड़ेगा। आप किसी अजनबी पर भरोसा करके किसी नुकसान में आ सकते हैं, इसलिए आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। किसी से कोई वादा बहुत ही सोच समझकर करें। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपको अपनी माता जी की सेहत में भी कोई यदि गिरावट महसूस हो, तो उसके लिए आप किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।
शुक्र की महादशा चलने पर इन लोगों का 20 वर्षों तक चमकता है करियर, मिलते हैं सभी तरह के भौतिक सुख
 
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 21 April 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपकी दिनचर्या बेहतर रहेगी, लेकिन आप अपने कामों मे आगे बढ़ेंगे। आप मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। आपको किसी नए घर की खरीदारी करने की सोच रहे थे, तो उसके लिए कोई डील फाइनल कर सकते हैं। शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करने वाले लोगों को थोड़ा समझदारी दिखाते हुए इन्वेस्टमेंट करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 21 April 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप कार्यक्षेत्र में कुछ कामों में बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे। आपको किसी नई नौकरी की प्राप्त हो सकती हैं, लेकिन विद्यार्थियों की किसी नए कोर्स को करने की इच्छा जागृत होगी। आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप किसी से मांगकर वाहन ना चलाएं, नहीं तो कोई दुर्घटना होने की संभावना है। आपके कुछ नया करने के प्रयास बेहतर रहेंगे।
Shani Dev Ki Priya Rashi: शनिदेव की विशेष कृपा से इन राशियों का भाग्य बदलता है, मिलता है अपार धन और प्रतिष्ठा

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 21 April 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज आप किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। आप ईर्ष्यालु और झगड़ालु लोगों से दूरी बनाकर रखें। कार्यक्षेत्र में आपके बॉस को आपके दिए गए सुझाव खूब पसंद आएंगे। घूमने-फिरने जाने की आप योजना बना सकते हैं और रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। आपके परिवार में यदि कोई कलह लंबे समय से पैर पसारे हुए थी, तो आपको उसे मिल बैठकर दूर करने की आवश्यकता है। आपकी किसी बात को लेकर जीवनसाथी और आपके बीच कोई बहस हो सकती है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed