मेष
मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह स्वजनों के साथ बेहतर तालमेल बिठाकर चलने की आवश्यकता रहेगी। यदि आप घर और बाहर दोनों जगह लोगों का सहयोग और समर्थन पाने में कामयाब हो जाते हैं तो आपके सोचे हुए कार्य समय पर और बेहतर तरीके से पूरे होंगे। सप्ताह की शुरुआत में कुछेक चीजों को लेकर आपके मन में निराशा के भाव पनप सकते हैं लेकिन सुखद पहले ये है कि इस दौरान आपके शुभचिंतक आपकी ढाल बनकर खड़े रहेंगे और आपका तन-मन-धन से सहयोग करेंगे। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो नियम कानून के उल्लंघन से बचें तथा जोखिम भरे निवेश से बचें। विद्यार्थियों के लिए समय बहुत ज्यादा अनुकूल नहीं है। कठिन परिश्रम पर ही मनमुताबिक सफलता प्राप्त संभव हो पाएगी।
सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध में आपको कामकाज को लेकर ज्यादा तनाव रह सकता है। इस दौरान आपके भीतर अधिक क्रोध रह सकता है। ऐसे में इस दौरान लोगों के साथ विनम्रता से पेश आएं और लोगों के साथ गलत व्यवहार करने से बचें। सिर्फ संबंध ही नहीं सेहत की दृष्टि से भी सप्ताह का उत्तरार्ध आपके लिए थोड़ा प्रतिकूल रह सकता हैं। ऐसे में इस दौरान मौसमी बीमारी से बचें और किसी भी शारीरिक दिक्कत होने पर समय पर इलाज कराएंं। प्रेम संबंध को मजबूत बनाए रखने के लिए लव पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें।
उपाय: प्रतिदिन पारद शिवलिंग की विधि-विधान से पूजा एवं लिंगाष्टकम का पाठ करें।
2 of 12
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह करियर-कारोबार की दृष्टि से अनुकूल तो वहीं सेहत और संबंध की दृष्टि से थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है। सप्ताह की शुरुआत में आपको अपने करियर अथवा कारोबार से जुड़ी बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार मिल सकता है। इस दौरान आपके प्रयास और परिश्रम का पूरा फल मिलेगा। इस सप्ताह आपको धन-धान्य के साथ अचल संपत्ति की प्राप्ति संभव है। भाग्य का वांछित सहयोग मिलने से कार्यों में मनचाही सफलता और लाभ की प्राप्ति होगी।
यदि आप लंबे समय से भूमि-भवन अथवा वाहन खरीदने की योजना बना रहे थे तो इस सप्ताह आपका यह सपना पूरा हो सकता है। यदि आप इस सप्ताह अपने कार्यशैली में सकारात्मक बदलाव लाने में कामयाब हो जाते हैं तो आपको कारोबार में अपेक्षा से अधिक लाभ और उन्नति होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपका मन धार्मिक-सामाजिक कार्यों में खूब रमेगा। इस दौरान आपको अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी अन्यथा आपको पेट संबंधी दिक्कतें हो सकती है। सप्ताह के अंत में अचानक से तीर्थाटन आदि का कार्यक्रम बन सकता है। प्रेम संबंध में सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाएं। अपने लव पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें। बेवजह उसके निजी जीवन में हस्तक्षेप न करें।
उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा में चालीसा का पाठ करें।
3 of 12
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
मिथुन
मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह आपको अपने करियर-कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इस सप्ताह आप अपनी मेहनत और प्रयास के बल पर अपनी योजनाओं को जमीन पर उतारने में कामयाब हो जाएंगे। कार्यक्षेत्र हो या फिर कारोबार आपकी साख बढ़ेगी। सामाजिक गतिविधियों में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। इस सप्ताह आपको किसी कार्य विशेष के लिए सम्मानित किया जा सकता है। सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों के साथ संपर्क बढ़ेंगे और आप उनके जरिए लाभ उठाने में भी कामयाब हो जाएंगे। व्यावसायिक उन्नति के लिए किये गये सभी प्रयास सफल होंगे।
इस सप्ताह आपको कारोबार में अपेक्षा से अधिक लाभ होगा, लेकिन उसके मुकाबले खर्च की अधिकता रहेगी। नौकरीपेशा लोगों की आय के स्रोत बढ़ेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में अकस्मात धन प्राप्ति के योग बनेंगे। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। मिथुन राशि के जातकों का विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। किसी के साथ मित्रता प्रेम संबंध में बदल सकती है। यदि आप पहले से प्रेम संबंध में हैं तो आपके जीवन में आ रही मुश्किलें दूर होंगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। एक-दूसरे को सुखी रखते हुए प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
4 of 12
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
कर्क
कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। इस सप्ताह आप किसी भी कार्य को जितना परिश्रम और मनोयोग के साथ करेंगे आपको उसमें उतनी ही सफलता और लाभ की प्राप्ति होगी। यदि आप बीते कुछ समय से अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए परेशान थे तो इस सप्ताह किसी व्यक्ति विशेष की मदद से वो समय रहते पूरे हो जाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह कोई बड़ी जिम्मेदारी या पद की प्राप्ति संभव है। उनकी आय में वृद्धि होगी। बॉस व आपके अधिकारी इस पूरे सप्ताह आप पर मेहरबान रहेंगे। आर्थिक रूप से यह सप्ताह आपके लिए अत्यधिक शुभ रहने वाला है। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति अथवा किसी योजना में अटका हुआ धन अप्रत्याशित रूप से प्राप्त हो सकता है।
सप्ताह के उत्तरार्ध में करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी। इस दौरान आप अपने घर की साज-सज्जा आदि पर अधिक फोकस करेंगे। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल है। प्रेम संबंध में मधुरता और परस्पर विश्वास बना रहेगा। गलतफहमियां दूर होंगी और निकटता बढ़ेगी। इष्टमित्रों और स्वजनों आदि के सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।
उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग की विधि-विधान से पूजा और शिव चालीसा का पाठ करें।
5 of 12
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। इस सप्ताह कुछ कार्यों में उम्मीद के मुताबिक सफलता और लाभ की प्राप्ति न हो पाने पर आपके मन में हताशा एवं निराशा के भाव पनप सकते हैं। इस सप्ताह आपके कार्यों में अचानक से बाधाएं और अड़चनें आ सकती हैं। सप्ताह की शुरुआत में आपके सिर पर अचानक से कुछ बड़े खर्च आ सकते हैं, जिसके कारण आपकी वित्तीय स्थिति गड़बड़ा सकती है। बढ़े खर्च के कारण आपको सप्ताह के अंत तक उधार लेने की नौबत भी आ सकती है। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को परिश्रम और प्रयास का मनमुताबिक परिणाम न मिल पाने के कारण मन दुखी रहेगा।
इस सप्ताह आपको अपने करियर को लेकर अनिश्चितता बनी रह सकती है। कार्यक्षेत्र में तमाम प्रकार के दबाव के साथ किसी अनिष्ट की शंका को लेकर मन ग्रसित रहेगा। सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने कार्य में किसी भी प्रकार की जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। किसी भी कागज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे ध्यानपूर्वक पढ़ें अन्यथा बाद में परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। प्रेम संबंध में किसी तीसरे व्यक्ति की दखलंदाजी के कारण रिश्तों में खिंचाव की स्थिति बनी रहेगी। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा में गजेंद्र मोक्ष का पाठ करें।