फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   according to astrology know shukra mahadasha effect and benefits

शुक्र की महादशा चलने पर इन लोगों का 20 वर्षों तक चमकता है करियर, मिलते हैं सभी तरह के भौतिक सुख

Tue, 15 Apr 2025 12:07 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 15 Apr 2025 12:07 PM IST
सार

शुक्र ग्रह की महादशा 20 साल तक चलती है। जब किसी जातक की जन्म कुंडली में शुक्र शुभ होते हैं तो व्यक्ति के जीवन में उसे कई तरह के सुखों की प्राप्ति होती है।

विज्ञापन
according to astrology know shukra mahadasha effect and benefits
शुक्र की महादशा 20 वर्षों तक चलती है - फोटो : Freepik

विस्तार

Shukra Mahadasha: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में नौ ग्रह के बारे में बताया गया है। इन्ही ग्रहों की ज्योतीषीय गणना के आधार पर भविष्यवाणी की जाती है। ज्योति। में शुक्र ग्रह को रोमांस, काम वासना. सौंदर्य, भौतिक सुख, वैवाहिक जीवन, शौहरत, कला और भोग-विलास का कारक ग्रह माना जाता है। शुक्र ग्रह को दो राशियों का स्वामी प्राप्त है। शुक्र ग्रह की महादशा 20 साल तक चलती है। जब किसी जातक की जन्म कुंडली में शुक्र शुभ होते हैं तो व्यक्ति के जीवन में उसे कई तरह के सुखों की प्राप्ति होती है। व्यक्ति थोड़े से प्रयासों में जल्द धनवान बन जाता है। वहीं जब किसी व्यक्ति की कुंडली में शुक्र की स्थिति अच्छी नहीं होती तो व्यक्ति के सुखों में कमी और वैवाहिक जीवन में कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है।  

विज्ञापन

Lakshmi Narayan Rajyog: मेष राशि में बनेगा पावरफुल लक्ष्मी नारायण राजयोग, इन राशियों का शुरू होगा अच्छा समय

विज्ञापन

शुक्र की महादशा आने पर जीवन पर प्रभाव

जब शुक्र कुंडली में अशुभ हो और महादशा चले

शुक्र की महादशा आने पर यह 20 वर्षों तक चलती है। इस तरह से व्यक्ति के जीवन में शुक्र ग्रह की महादशा जरूर आती है। जातक के ऊपर शुक्रदेव की महादशा का फल किस प्रकार होता है यह व्यक्ति की कुंडली में मौजूद शुक्र की स्थिति पर निर्भर करता है। अगर किसी व्यक्ति की जन्मकुंडली में शुक्र देव अशुभ स्थिति में हैं तो शुक्र की दशा में व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक कष्ट सहने पड़ते हैं। कुंडली में शुक्र कमजोर हो और महादशा चल रही हो तो व्यक्ति को भौतिक सुखो की प्राप्ति नहीं होती है। कुंडली में शुक्र की महादशा कमजोर होने पर गुप्त रोग और किडनी से संबंधित बीमारियों का सामना करना पड़ता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Panchgrahi Yog 2025: 25 अप्रैल को पंचग्रही महासंयोग, इन राशियों की किस्मत का खुलेगा ताला

कुंडली में शुक्र की स्थिति मजबूत होना पर 
जब जातक की जन्मकुंडली में शुक्र मजबूत होते हैं और महादशा चलती है तो व्यक्ति का सभी तरह के भौतिक सुख, धन, वैभव और आकर्षक व्यक्तित्व मिलता है। व्यक्ति के जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती है। ऐसा व्यक्ति अपने जीवन में हर एक तरह के सुख को भोगता है। शुक्र के मजबूत होने पर और महादशा आने पर व्यक्ति का दांपत्य जीवन अच्छा और सुखी रहता है। प्रेम संबंधों में मिठास बनी रहती है। 

Vaishakh Month 2025: वैशाख माह में इन राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, भगवान विष्णु का मिलेगा आशीर्वाद


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed