Aaj Ka Rashifal 20 March: आज गुरुवार, 20 मार्च का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज का चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि, अनुराधा नक्षत्र और वज्र योग का संयोग बन रहा है। आज मन का कारक चंद्रमा वृश्चिक राशि में संचरण होगा। आज के दिन कुछ राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को नए अवसरों की प्राप्ति होगी। लंबे समय से परेशानियों से निजात मिलेगी। नौकरी के प्रयासों से आपको खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित 20 मार्च का राशिफल...
Weekly Horoscope (17 to 23 March): इस सप्ताह इन पांच राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
2 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। जीवनसाथी को तरक्की करते देख आपको खुशी होगी। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर कोई महत्वपूर्ण कदम उठाना होगा। आप माता-पिता को लेकर किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। जीवनसाथी और आपके रिश्ते में किसी बाहरी व्यक्ति के आने के कारण लड़ाई-झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। राजनीति में कार्यरत लोग किसी पर भरोसा करने से बचें।
3 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। भविष्य को लेकर आप कुछ योजना बनाएंगे। जीवनसाथी की जरूरत की वस्तुओं भी खरीदारी पर भी आप अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपको अपने पारिवारिक मामलों को घर में रहकर ही निपटना होगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आपके घर किसी नये मेहमान का आगमन हो सकता है।
4 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। नौकरी बदलने का प्रयास कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा। आपको किसी की कहीसुनी बातों में आकर लड़ाई झगड़े में नहीं पड़ना है। आपको किसी पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होने से आपका मन खुश रहेगा। आपकी कोई पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है।
5 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आप अपने कामों में काफी व्यस्त रहेंगे। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आप दोस्तों के साथ आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। आप किसी से किए हुए वादे को भी पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव रहने से आपका मन परेशान रहेगा। आप किसी समस्या को छोटा ना समझे। आपके शत्रु भी आप पर हावी रहेंगे।