29 मार्च 2025 को साल का सबसे बड़ा राशि परिवर्तन होगा, फिर इसके बाद साल का दूसरा सबसे बड़ा परिवर्तन गुरु का होगा। देवगुरु बृहस्पति 14 मई को वृषभ राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे लेकिन उसके पहले अप्रैल में गुरु की चाल में दो बार बदलाव देखने को मिलेगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह की चाल में बदलाव का असर देश-दुनिया के साथ-साथ हर एक जातक पर पड़ता है। आपको बता दें कि देवगुरु 10 अप्रैल को मृगशिरा नक्षत्र में फिर 14 जून को आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। गुरु की चाल में 2 बार बदलाव के कारण कुछ राशि वालों के भाग्य में सुखद बदलाव देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं गुरु की चाल का शुभ प्रभाव किन-किन राशि वालों को पड़ेगा।
मेष राशि
शनि के गोचर के बाद जब गुरु की चाल में दो बार महत्वपूर्ण बदलाव आएगा तो इसका शुभ असर मेष राशि के जातकों पर पड़ेगा। गुरु की चाल में बदलाव का सकारात्मक प्रभाव आपकी आय में देखने को मिल सकता है। जीवन में अच्छे मौके और खुशियां प्राप्ति होने के प्रबल संकेत है। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। यात्राओं का संयोग देखने को मिलेगा। नौकरी के बेहतरीन अवसर मिलेंगे।
कर्क राशि
गुरु की चाल में बदलाव का सकारात्मक असर कर्क राशि वालों को भी देखने को मिलेगा। आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। जिन लोगों के विवाह में अड़चनें आ रही हैं उनकी विवाह तय हो सकता है। जमीन-जायदाद और मकान में निवेश फायदेमंद साबित होगा। आर्थिक स्थिति में बदलाव देखने को मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के मिलने की पूरी संभावना है। कारोबार में विस्तार के मौके मिलेंगे।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए गुरु का 2 बार चाल में बदलाव अच्छा साबित होगा। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। समाज में मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। कर्जो से मुक्ति मिलेगी। धन लाभ के बेहतरीन मौके इस राशि के जातकों को मिल सकते हैं। धन का संचय आसानी के साथ होगा।