Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
2 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
Weekly Horoscope (24 Feb To 2 March) : सभी 12 राशि वालों के लिए सप्ताह कैसा रहेगा ? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्साह पूर्ण रहने वाला है। मित्रों के साथ भी आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आप अपने कामों को आसानी से पूरा कर सकेंगे। आपका कोई मित्र किसी बात को लेकर आपसे नाराज हो सकता है। आपको पढ़ाई-लिखाई में एकाग्र होकर जुटना होगा। प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप अपने घर की जरूरत के कामों को समय रहते निपटने की कोशिश करेंगे।
3 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए टेंशनों भरा रहने वाला है। आपका कोई प्रॉपर्टी से संबंधित मामला सुलझ सकता है। यदि कोई बात परेशान कर रही थी, तो आप उसको लेकर अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। आप परिवार के सदस्यों के साथ में बैठकर कुछ पुरानी यादों को ताजा करेंगे। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं।
4 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति की प्राप्ति के लिए रहेगा। कोई बहुमूल्य वस्तु प्राप्त हो सकती है। आप अनावश्यक कामों पर अत्यधिक खर्च करेंगे, जिससे आपको बाद में धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आपका मान-सम्मान बढ़ने से खुशी होगी। आपको अप्रत्याशित लाभ मिलने से खुशी होगी। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मिलने आ सकता है। कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ने का आपको मौका मिलेगा।
5 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला वाला है। परिवार में आपको सोच समझ कर कोई बात कहनी होगी। आपका मन इधर-उधर के कामों में खूब लगेगा। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको अपने दिल की जगह दिमाग की सुनना बेहतर रहेगा। किसी धार्मिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपकी साख व सम्मान में वृद्धि होगी।