फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shukra Uday: होली बाद इन राशि वालों पर बरसेगी शुक्र की कृपा, वैवाहिक जीवन से लेकर करियर में मिलेंगे शुभ परिणाम

Fri, 28 Feb 2025 12:32 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 28 Feb 2025 12:32 PM IST
सार

Shukra Uday 2025: ज्योतिष शास्त्र में जहां सूर्य को ग्रहों का राजा और शनि को न्यायाधीश का स्थान प्राप्त है, वहीं शुक्रदेव को सबसे शुभ ग्रह माना गया है। 

विज्ञापन
Shukra Asta and Uday 2025 date and Timings know lucky zodiac signs name
। ज्योतिषियों की मानें तो मीन राशि में शुक्र 19 मार्च को अस्त होने जा रहे हैं और वह 23 मार्च 2025 को इसी राशि में उदित होंगे। - फोटो : अमर उजाला

Shukra Uday 2025: ज्योतिष शास्त्र में जहां सूर्य को ग्रहों का राजा और शनि को न्यायाधीश का स्थान प्राप्त है, वहीं शुक्रदेव को सबसे शुभ ग्रह माना गया है। वह प्रेम, वैवाहिक सुख, कला, संगीत और सौंदर्य के कारक है, उनके प्रभाव से व्यक्ति के भौतिक सुखों में वृद्धि होती हैं। ज्योतिषियों के अनुसार कुंडली में शुक्र की स्थिति सही होने पर व्यक्ति को हर क्षेत्र में विशेष लाभ और करियर में मनचाहे परिणामों की प्राप्ति होती हैं। शुक्र करीब 26 दिनों में राशि परिवर्तन करते हैं, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर होता है।



कहते हैं कि उनके गोचर से जातकों को प्रेम जीवन में कई बदलाव देखने को मिलते हैं। वहीं शुक्र एक बार फिर गोचर करने वाले हैं। बता दें कि वर्तमान में शुक्रदेव मीन राशि में विराजमान है। इस राशि में पहले से राहु भी मौजूद है। ज्योतिषियों की मानें तो मीन राशि में शुक्र 19 मार्च को अस्त होने जा रहे हैं और वह 23 मार्च 2025 को इसी राशि में उदित होंगे। ऐसे में शुक्र के उदित होने से इन तीन राशि वालों को करियर और प्रेम जीवन में शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है, साथ ही नई नौकरी और व्यापार की संभावनाएं बनी रहेंगी। आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं....

Shukra Asta and Uday 2025 date and Timings know lucky zodiac signs name
ज्योतिष गणना के अनुसार शुक्र के उदय होने पर वृषभ राशि वालों के जीवन में खुशियां बनी रहेगी। इनकम के नए स्रोत उत्पन्न होंगे। - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि 

ज्योतिष गणना के अनुसार शुक्र के उदय होने पर वृषभ राशि वालों के जीवन में खुशियां बनी रहेगी। इनकम के नए स्रोत उत्पन्न होंगे। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करने के लिए किसी यात्रा पर जाएंगे। कोर्ट के मामलों से राहत मिलती हुई नजर आएगी। यदि पहले किसी वाहन को खरीदने की योजना बना रहे थे, तो उसे घर ला सकते है। शुक्र के शुभ से समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। इस दौरान नौकरी में प्रमोशन मिलने से आपके वेतन में भी वृद्धि संभव है। आप जीवनसाथी के साथ बहुत अच्छा समय बिताएंगे। इस दौरान सिंगल लोगों के जीवन में किसी खास की एंट्री होने के योग बनेंगे। 

Shukra Asta and Uday 2025 date and Timings know lucky zodiac signs name
शुक्र के उदय पर मकर राशि वालों को विशेष लाभ की प्राप्ति हो सकती हैं। इस समय आप अपने परिवार के साथ बहुत अच्छा समय बिताएंगे। - फोटो : अमर उजाला

मकर राशि
शुक्र के उदय पर मकर राशि वालों को विशेष लाभ की प्राप्ति हो सकती हैं। इस समय आप अपने परिवार के साथ बहुत अच्छा समय बिताएंगे। भावनात्मक रूप से मजबूत रहेंगे। संतान पक्ष से भी शुभ समाचार मिल सकता है। आपकी किसी नए काम को करने की इच्छा जागृत हो सकती है। यदि आपको किसी बात को लेकर असमंजस चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। भाई बहनों से आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे। जीवनसाथी के लिए आप किसी बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। अविवाहित लोगों को भी विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shukra Asta and Uday 2025 date and Timings know lucky zodiac signs name
सेहत में चल रही दिक्कतें समाप्ति की ओर है। व्यवसाय में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। - फोटो : अमर उजाला

कुंभ राशि
कुंभ राशि  के लिए यह समय कल्याणकारी होने वाला है। आपको हर जगह से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। परिवार में किसी नई वस्तु के आगमन से भौतिक सुख में वृद्धि होगी। अगर किसी बात को लेकर तनाव बना हुआ था, तो वह अब समाप्त होगी। सेहत में चल रही दिक्कतें समाप्ति की ओर है। व्यवसाय में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। शुक्र के शुभ प्रभाव से आपकी लव लाइफ शानदार रहेगी। लव पार्टनर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी सम्मान की प्राप्ति होगी।

Vastu Tips For Wedding: वास्तु दोष के कारण शादी में आ रही हैं रुकावटें, जानिए मुख्य कारण




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed