फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal 1 April: अप्रैल माह के पहले दिन इन पांच राशि वालों को मिलेगा लाभ, पढ़ें आज का राशिफल

Tue, 01 Apr 2025 06:35 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 01 Apr 2025 06:35 AM IST
सार

Today Rashifal in Hindi: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 01 अप्रैल 2025 का राशिफल...

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 01 April 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
01 अप्रैल का राशिफल - फोटो : adobe stock
Aaj Ka Rashifal 01 April: आज से नया महीना शुरू हो गया है और आज हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। आज ग्रहों-नक्षत्रों के अच्छे संयोग से बहुत ही शुभ योग बना हुआ है, जिससे आज के दिन कुछ राशि वालों को अपनी किस्मत का जबरदस्त लाभ मिलने जा रहा है। कार्यों से सफलता मिलने का दिन होगा। परेशानियों का अंत होगा। लेकिन कुछ राशि वालों के लिए आज के दिन अपने खान-पान और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। 


राशिफल की गणना करते समय समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित 01 अप्रैल का राशिफल...

Weekly Horoscope (31 March To 06 April): इस सप्ताह सात राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, बनेंगे बिगड़े काम

Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 01 April 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं को लेकर आपका ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से बातचीत कर सकते हैं। करियर में आपको उन्नति के कुछ नए अवसर मिलेंगे। आपको फायदे के चक्कर में गलत तरीके से धन कमाने से बचना होगा। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा। अविवाहित जातकों के जीवन में उनके साथी की दस्तक हो सकती है। आपको किसी सहयोगी से मन की बात कहने का मौका मिलेगा।


 
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 01 April 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुख-शांति भरा रहने वाला है। आपको अपने खर्चो पर पूरा ध्यान देना होगा। कार्यक्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। आपको किसी बीमारी को छोटा नहीं समझना है। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। सामाजिक कामों में आपकी अच्छी साख रहेगी। आप किसी नए काम को करने की योजना बना सकते हैं। आपका कोई पुराना लेनदेन चुकता होगा। साझेदारी में यदि आपने कोई डील फाइनल की, तो बाद में उसमें कोई समस्या आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 01 April 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आपके ऊपर काम का दबाव अधिक रहने से आपको टेंशन रहेगी। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा को दूर करने के लिए आप अपने किसी परिजन से बातचीत कर सकते हैं। आपका कोई मित्र काम को लेकर आपको सलाह दे सकता है, लेकिन आप उस पर सोच समझकर अमल करें। कोई नया इन्वेस्टमेंट करने की आप प्लानिंग करेंगे। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई कानूनी मामला आपके लिए समस्या बन सकता है। आपको अपने खर्चों पर पूरा ध्यान देना होगा।

Lucky Rashifal: इस सप्ताह वृषभ समेत इन तीन राशि वालों पर बरसेगी मां दुर्गा की कृपा, हर क्षेत्र में होगा लाभ

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 01 April 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज आपको कामों को लेकर कुछ नए अवसर मिल सकते हैं। संतान को किसी नए कोर्स में दाखिला दिलाने के लिए भागदौड़ में लगे रहेंगे। आपका पूजा-पाठ में खूब मन लगेगा। विद्यार्थियों को किसी पढ़ाई-लिखाई में यदि समस्या आ रही थी, तो उसे दूर करने के लिए उन्हें अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी। आपको अपने पिताजी की सेहत पर पूरा ध्यान देना होगा।

Monthly April Rashifal : अप्रैल माह में इन राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ, सुनने को मिल सकती हैं अच्छी खबरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed