फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weekly Horoscope (31 March To 06 April): इस सप्ताह सात राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, बनेंगे बिगड़े काम

Sat, 29 Mar 2025 04:55 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 29 Mar 2025 04:55 PM IST
सार

Weekly Rashifal (30 March To 06 April):यह सप्ताह नौकरी, व्यापार, सेहत, करियर और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा? सभी प्रश्नों के उत्तर को जानने के लिए पढ़ें चंद्र राशि के आधार पर साप्ताहिक राशिफल में। 

विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 31 march to 06 april 2025 know predictions of all zodiac signs
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

मेष


मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए हुए है। इस सप्ताह आपको करियर-कारोबार में उल्लेखनीय प्रगति और लाभ होने की संभावना है। पूर्व में किए गये धन निवेश से लाभ होगा। सप्ताह के मध्य में बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से सुख का अनुभव होगा। सौभाग्य का अपेक्षाकृत सहयोग और स्वजनों द्वारा मिलने वाले समर्थन से आपके भीतर एक अलग ही उत्साह और ऊर्जा देखने को मिलेगी। यदि आप बेरोजगार हैं तो आपको मनचाहा रोजगार मिल सकता है। वहीं पहले से कार्यरत लोगों का कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। उनके परिश्रम और प्रयास को सराहा जाएगा।

कारोबार से संबंधित यात्राएं सुखद और लाभप्रद साबित होंगी। सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहने वाला है। यदि आप किसी शारीरिक कष्ट से पीड़ित चल रहे थे आपको इस सप्ताह स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। पारिवारिक सुख की दृष्टि से भी यह सप्ताह आपके लिए उत्तम कहा जाएगा। इस सप्ताह घर-परिवार के सदस्यों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। घर में धार्मिक-मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ आपकी अच्छी ट्यूनिंग देखने को मिलेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा में लाल रंग का पुष्प चढ़ाकर चालीसा का पाठ करें।

weekly horoscope saptahik rashifal 31 march to 06 april 2025 know predictions of all zodiac signs
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

वृषभ
वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने कार्य योजनाबद्ध तरीके से समय पर करने का प्रयास करना चाहिए। यदि आप ऐसा करने में कामयाब रहते हैं तो आपको लाभ होगा अन्यथा न चाहते हुए भी तमाम तरह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। सप्ताह की शुरुआत में आपकी मुलाकात अपनी जैसी सोच वाले प्रभावी व्यक्ति से हो सकती है। जिसकी मदद से भविष्य में लाभ की योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों पर इस सप्ताह कार्य की अधिकता के चलते मानसिक तनाव बना रह सकता है।

सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध कुछ प्रतिकूल कहा जाएगा। इस दौरान आपके सिर पर अचानक से कुछ बड़े खर्च आ सकते हैं। आर्थिक दिक्कतों से बचने के लिए सप्ताह की शुरुआत से ही धन का प्रबंधन करके चलना उचित रहेगा। इस दौरान धन के लेनदेन में विशेष सावधानी बरतें। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को सामान्य छात्रों के मुकाबले अधिक परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता रहेगी। सेहत और संबंध को लेकर विशेष सावधान रहें। लोगों के साथ बात-व्यवहार करते समय विनम्रता से पेश आएं और अपनी बात को स्पष्ट तरीके से रखें, अन्यथा लोग उसका गलत मतलब निकाल सकते हैं। प्रेम संबंध को मधुर बनाए रखने के लिए अपने लव पार्टनर की फीलिंग्स की कद्र करें।

उपाय: प्रतिदिन किचन में बनी पहली रोटी गाय के लिए निकालें और पूजा में श्रीसूक्त का दैनिक पाठ करें।

weekly horoscope saptahik rashifal 31 march to 06 april 2025 know predictions of all zodiac signs
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

मिथुन 
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होते हुए नजर आएंगे। पूरा सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में किसी शुभ समाचार की प्राप्ति से घर-परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। भूमि-भवन और पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद आपसी सहमति से दूर होंगे। किसी के साथ लंबे समय से चला आ रहा मनमुटाव और गलतफहमियां दूर होंगी। छात्र वर्ग के भीतर अध्ययन एवं लेखन को लेकर रुचि बढ़ेगी।

उच्च शिक्षा में आ रही बाधाएं दूर होती नजर आएंगी। रोजी-रोजगार की दिशा में किए जा रहे प्रयास सफल होंगे। नौकरीपेशा लोगों के अपने अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध बने रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अधीनस्थ लोगों का भी पूर्ण सहयोग-समर्थन मिलता रहेगा। इस सप्ताह आप अपने कारोबार में विस्तार अथवा किसी दूसरे व्यवसाय में बड़ा निवेश करने का निर्णय ले सकते हैं। हालांकि ऐसा करते समय स्वजनों से सलाह लेना न भूलें। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। लव पार्टनर के साथ रिश्ते मधुर बने रहेंगे। जीवनसाथी के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा संभव है। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी की पूजा में दूर्वा चढ़ाकर गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 31 march to 06 april 2025 know predictions of all zodiac signs
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

कर्क 
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहने वाला है। सप्ताह के उत्तरार्ध में छोटी-मोटी दिक्कतों को यदि नजरअंदाज कर दिया जाए तो पूरे सप्ताह आपको सौभाग्य का पूरा साथ मिलता हुआ नजर आएगा। सप्ताह की शुरुआत में किसी बड़ी अड़चनें के दूर होने से आप राहत की सांस लेंगे। इस दौरान शत्रु और विरोधियों संबंधित मामलों में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यदि आपका कोई मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा है तो आपके विरोधी खुद समझौते की पहल कर सकते हैं अथवा कोर्ट का फैसला आपके हक में आ सकता है।

कुल मिलाकर सप्ताह के पूर्वार्ध में परिस्थितियां आपके अनुकूल रहने वाली हैं। इस दौरान आपको किसी उत्सव अथवा धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का भी सौभाग्य प्राप्त होगा। महिलाओं का अधिकांश समय पूजा-पाठ में बीतेगा। व्यवसाव से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ बना हुआ है। कारोबार में मनचाहे लाभ की प्राप्ति होगी। मार्केट में फंसा हुआ धन आसानी से निकल आएगा। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति के योग बनेंगे। रिश्ते-नाते मधुर बने रहेंगे। परिजनों का पूरा सहयोग समर्थन मिलेगा। प्रेम प्रसंग में मधुरता और निकटता बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा एवं रुद्राष्टकं का पाठ करें।

विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 31 march to 06 april 2025 know predictions of all zodiac signs
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

सिंह 
सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी भी कार्य को करने में लापरवाही बरतने से बचना होगा अन्यथा आर्थिक एवं मानसिक कष्ट झेलना पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में नियमों का उल्लंघन करने से बचें और अपने कार्य को योजनाबद्ध तरीके से करते हुए समय पर पूरा करने का प्रयास करें। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह अपने कार्य किसी दूसरे के भरोसे छोड़ने की बजाय स्वयं बेहतर तरीके से करने का प्रयास करना चाहिए। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें।

सप्ताह के उत्तरार्ध में आपके कामकाज में कोई बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान अचानक से लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा संभव है। रिश्ते-नाते को अनुकूल बनाए रखने के लिए स्वयं के साथ दूसरों के प्रति ईमानदार रहें और भूलकर भी किसी के बहकावे में न आएं। इस सप्ताह आपको अपने प्रेम संबंध को लेकर कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। लोगों के सामने दिखावा करने से बचें। आत्मीय संबंधों को बेहतर बनाए रखने के लिए लोगों के साथ बातचीत करते समय सोच-समझकर बोलें। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन चिंतित रह सकता है। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान सूर्य देवता को जल चढ़ाकर सूर्याष्टकं का पाठ करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed