फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lucky Rashifal: इस सप्ताह वृषभ समेत इन तीन राशि वालों पर बरसेगी मां दुर्गा की कृपा, हर क्षेत्र में होगा लाभ

Mon, 31 Mar 2025 12:21 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 31 Mar 2025 12:21 PM IST
सार

Lucky RashifalSaptahik Rashifal 31 March to 6 April 2025 : 31 मार्च 2025 से नए सप्ताह की शुरुआत हो चुकी है, जो 6 अप्रैल 2025 तक रहने वाला है। ये पूरा हफ्ता मां दुर्गा की पूजा-अर्चना को समर्पित है। 

विज्ञापन
Saptahik lucky Rashifal 31 March to 6 April 2025 know Weekly Horoscope in hindi
Saptahik Rashifal 31 March to 6 April 2025 - फोटो : adobe stock

Saptahik Rashifal 31 March to 6 April 2025 : 31 मार्च 2025 से नए सप्ताह की शुरुआत हो चुकी है, जो 6 अप्रैल 2025 तक रहने वाला है। ये पूरा हफ्ता मां दुर्गा की पूजा-अर्चना को समर्पित है। इस दौरान देवी के पूरे नौ स्वरूपों की उपासना के साथ-साथ भजन-कीर्तन, जागरण व उपवास किया जाएगा। वहीं ज्योतिषियों के अनुसार इस सप्ताह बुध और शुक्र की मीन राशि में युति से विशेष रूप से प्रभावित होगा। ऐसे में यह सप्ताह इन चार राशि वालों के लिए बेहद लकी साबित होगा। इन जातकों को देवी दुर्गा की विशेष कृपा भी प्राप्त होगी, जिसके प्रभाव से इन्हें नौकरी, व्यापार, सेहत और करियर में लाभ मिल सकता है। आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं....

Saptahik lucky Rashifal 31 March to 6 April 2025 know Weekly Horoscope in hindi
अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के इस सप्ताह कई अवसर आपके मिलने वाले हैं। - फोटो : amar ujala

वृषभ
यह सप्ताह वृषभ राशि वालों के लिए बेहद खास है। आपको लाभ की योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त हो सकता है। यदि पूर्व में कोई निवेश किया था, तो इस सप्ताह उसमें मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। सेहत और संबंध को लेकर विशेष चल रही दिक्कतें अब दूर होंगी। प्रेम संबंध को मधुर बनाए रखने के लिए साथी किसी ट्रिप का प्लान करेंगे। अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के इस सप्ताह कई अवसर आपके मिलने वाले हैं।

Saptahik lucky Rashifal 31 March to 6 April 2025 know Weekly Horoscope in hindi
पारिवारिक मामलों में भी आपको अपने जीवनसाथी का पूरा स्पोर्ट मिलने वाला है। घर में खुशी का माहौल रहेगा। - फोटो : amar ujala

सिंह 
ज्योतिषियों के अनुसार यह नया सप्ताह आपके लिए लाभ के अवसरों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से यदि कोई परेशानी चल रही थी, तो अब वह हल होगी। रिश्ते-नाते को अनुकूल बनाए रखने के लिए आपके प्रयास सफल होंगे। व्यापार के प्रति आपकी ईमानदारी समाज में अच्छी छवि का निर्माण करेगी। व्यापारी वर्ग के लोगों के लिए लाभ की दृष्टि से यह समय बेहद अच्छे रहने वाला है। पारिवारिक मामलों में भी आपको अपने जीवनसाथी का पूरा सपोर्ट मिलने वाला है। घर में खुशी का माहौल रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Saptahik lucky Rashifal 31 March to 6 April 2025 know Weekly Horoscope in hindi
सिंगल लोगों की मनचाहे व्यक्ति से नजदीकियां बढ़ेंगी। परिवार से जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला लेते समय आपको परिजनों का सहयोग मिलेगा। - फोटो : amar ujala

तुला
तुला राशि वालों के लिए यह समय अधिक शुभ साबित होगा। कारोबारियों के लिए इस सप्ताह नए द्वारा खुलेंगे। आप अपने करियर-कारोबार को एक नई दिशा देने में भी कामयाब होंगे। कार्यों के प्रति जोश और पराक्रम आपकी एक अलग पहचान बनाएगा। सिंगल लोगों की मनचाहे व्यक्ति से नजदीकियां बढ़ेंगी। परिवार से जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला लेते समय आपको परिजनों का सहयोग मिलेगा। 

विज्ञापन
Saptahik lucky Rashifal 31 March to 6 April 2025 know Weekly Horoscope in hindi
प्रेम-संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। लव लाइफ के लिए सप्ताह बहुत ही शुभ साबित होगा। - फोटो : amar ujala

मकर
यह नया सप्ताह मकर राशि वालों के लिए फलदायी रहने वाला है। माता की कृपा से आपको प्रत्येक कार्य में सफलता हासिल होगी। यदि आप बेरोजगार हैं, तो आपको रोजी-रोजगार से जुड़े अवसर मिलेंगे। वहीं व्यवसाय से जुड़े लोगों को अधिक लाभ कमाने का मौका मिल सकता है। प्रेम-संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। लव लाइफ के लिए सप्ताह बहुत ही शुभ साबित होगा। 

Lucky Rashiyan: अप्रैल में इन तीन राशि वालों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, शनि-गुरु करेंगे नक्षत्र परिवर्तन



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed