फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: कर्क, सिंह और कन्या राशि वाले होंगे आर्थिक रूप से समृद्ध, जानें अन्य राशियों का हाल

Wed, 27 Mar 2024 09:18 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 27 Mar 2024 09:18 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 27 March Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
aaj ka rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
Aaj Ka Rashifal 27 March Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
माघी पूर्णिमा 2024 - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आप मित्रों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।  आप अपनी शान शौकत की वस्तुओ खरीददारी पर अच्छा खासा धन व्यय करें। परिवार में किसी सदस्य के करियर से जुड़ा आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। आपको अपने किसी ससुराल पक्ष के व्यक्ति से किसी वाद विवाद में नहीं पड़ना है। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। कार्य क्षेत्र में आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा।

Aaj Ka Rashifal 27 March Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको कुछ नए संपर्कों का लाभ मिलेगा। जो जातक विदेश जाने की योजना बना रहे थे, उनकी वह योजना पूरी हो सकती है। परिवार में  किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। परिवार के सदस्यों में यदि कुछ कड़वाहट चल रही थी, तो वह दूर होती दिख रही है। आप किसी काम को लेकर अपने मनमर्जी ना चलाएं नहीं तो समस्या होगी। विद्यार्थियों के किसी परीक्षा के परिणाम आने से माहौल खुशनुमा  रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 27 March Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपको किसी बड़े जोखिम को उठाने से बचना होगा,नहीं तो नुकसान हो सकता है। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए आज दिन मिला-जुला रहेगा। आप अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति करने में कामयाब रहेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को मनमुताविक काम मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में यदि कुछ गिरावट चल रही थी, तो वह दूर होगी।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 27 March Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपका किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी का सपना भी पूरा होगा। कार्य क्षेत्र में भी आप अपनी मेहनत से एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। आपको अपने कामों को किसी दूसरे पर डालने से बचना होगा। संतान  की किसी बात को लेकर आप नाराज हो सकते हैं। आप अपने माता-पिता से किसी धन संबंधित समस्या को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आप अपने घर से जुड़ी कोई जरूरी जानकारी किसी बाहरी व्यक्ति के सामने उजागर न करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed