फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: धनु, कुंभ और कन्या समेत इन 2 राशि वालों को मिल सकती है खुशखबरी, पढ़ें दैनिक राशिफल

Thu, 27 Jul 2023 07:10 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 27 Jul 2023 07:10 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 27 July 2023 Know Today Horoscope Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
aaj ka rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें-

Aaj Ka Rashifal 27 July 2023 Know Today Horoscope Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला होगा। आप कुछ समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे और कुछ समस्याओ को अपने आप ही सुलझा लेंगे, लेकिन आप किसी गलत बात के लिए हां ना करें। यदि आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो, तो उसमें अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम आसानी से पूरा हो सकता है। आपको माताजी से किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा,नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती हैं।
 
Aaj Ka Rashifal 27 July 2023 Know Today Horoscope Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शुभ और मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए रहेगा। आपकी आज बाहर किसी अजनबी से  झड़प हो सकती है। आप अपने से ज्यादा औरों के कामों में ध्यान लगाएंगे, जिससे आपको समस्या आ सकती है। आपको माता-पिता की उम्मीदों पर खरा उतरना होगा, नहीं तो उनकी ढील आपको कोई ठेस पहुंच सकती है। आपका किसी नई प्रॉपर्टी आदि को खरीदने का सपना पूरा होगा, जो लोग सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हें  सावधान रहना होगा, नहीं तो विरोधी आज आपके ऊपर हावी होने की पूरी कोशिश कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 27 July 2023 Know Today Horoscope Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करने की सोच रहे थे, तो आपकी वह इच्छा आज पूरी होगी। प्रॉपर्टी में आप किसी डील को बहुत ही सोच विचारकर फाइनल करें, नहीं तो समस्या आ सकती है। आपका धर्म और अध्यात्म के कार्यों की ओर रुझान बढ़ेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी। आपको अत्यधिक काम के कारण हाथ पैरों में दर्द, शारीरिक, थकान आदि जैसी समस्या हो सकती है।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 27 July 2023 Know Today Horoscope Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको मेहनत के अनुसार फल मिलेगा, जिसे आपको खुशी होगी और मन मुताबिक काम मिलने से आप फूले नहीं समाएंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को आज सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो उन्हें नौकरी से संबंधित कोई समस्या हो सकती है। आपका जीवनसाथी से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है, नहीं तो बेवजह का लड़ाई झगड़ा परिवार में अशांति का माहौल बन सकता है। आपको किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बनानी होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed