फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

August Planet Transit: अगस्त में मंगल और शुक्र समेत 4 बड़े ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशियों पर होगा असर

Wed, 26 Jul 2023 02:38 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 26 Jul 2023 02:38 PM IST
विज्ञापन
August 2023 Planet Transit August Grah Gochar Rashi Parivartan Zodiac Impact Prediction
august calendar 2023 - फोटो : अमर उजाला
August Grah Gochar 2023: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की विशेष भूमिका होती है। सभी ग्रह एक नियमित अंतराल पर अपनी राशि परिवर्तन करते हैं। ग्रहों के राशि परिवर्तन के अलावा सभी ग्रह की समय-समय पर चाल बदलती रहती है जिसका भी प्रभाव जातकों के जीवन पर पड़ता है। ऐसे में आने वाला अगस्त का महीना काफी महत्वपूर्ण रहने वाला होगा। अगस्त में कई ग्रह अपनी राशि तो बदलेंगे ही साथ ही कुछ ग्रह की चाल में बदलाव भी देखने को मिलेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह के परिवर्तन से जातकों के जीवन के साथ देश-दुनिया में भी काफी हलचल देखने को मिल सकती है। आइए जानते हैं कि अगस्त माह में किन-किन ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा और इसका राशियों के ऊपर कैसा पड़ सकता है प्रभाव।
August 2023 Planet Transit August Grah Gochar Rashi Parivartan Zodiac Impact Prediction
venus transit 2023 - फोटो : अमर उजाला
शुक्र ग्रह का गोचर 
सबसे पहले 07 अगस्त 2023 को सुख और वैभव के कारक ग्रह शुक्र वक्री चाल से चलते हुए कर्क राशि में गोचर करेंगे। शुक्र का गोचर काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। शुक्र ग्रह वृषभ और तुला राशि के स्वामी ग्रह माने जाते हैं। शुक्र का गोचर काल करीब 23 दिनों क होता है। अगस्त में शुक्र का चंद्रमा की राशि कर्क में गोचर करना कई राशि वालों के लिए वरदान साबित हो सकता है। शुक्र के कर्क राशि में यात्रा करने के कारण मिथुन और वृश्चिक राशि के जातकों विशेष लाभ मिलने की संभावना है। अगस्त में इन दोनों ही राशि के लोगों को भाग्य का अच्छा साथ मिलने की संभावना है।
August 2023 Planet Transit August Grah Gochar Rashi Parivartan Zodiac Impact Prediction
venus transit - फोटो : अमर उजाला
शुक्र होंगे अस्त
07 अगस्त को जहां शुक्र कर्क राशि में प्रवेश करेंगे फिर इसके अगले ही दिन यानी 08 अगस्त को इसी राशि में अस्त भी हो जाएंगे। फिर शुक्र इस राशि में 02 अक्तूबर तक इसी राशि में रहेंगे फिर इसके बाद 4 सितंबर 2023 को मार्गी हो जाएंगे। अगस्त में शुक्र के अस्त होने से कुछ राशि के जातकों को मिलाजुला परिणाम देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
August 2023 Planet Transit August Grah Gochar Rashi Parivartan Zodiac Impact Prediction
Surya Gochar - फोटो : अमर उजाला
सूर्य का गोचर 
वैदिक ज्योतिष में सूर्य ग्रह को सभी ग्रहों का राजा माना जाता है। सूर्यदेव 17 अगस्त 2023 को अपनी ही राशि यानी सिंह राशि में गोचर करेंगे। 17 अगस्त को सूर्य 01 बजकर 23 मिनट पर प्रवेश करेंगे। सूर्य के स्वयं की राशि में गोचर करना कई राशि के लोगों के लिए वरदान साबित हो सकता है। सूर्य का यह गोचर सिंह राशि समेत धनु और मकर राशि वालों के जीवन में कुछ नया लेकर आने के संकेत हैं। शिक्षा के क्षेत्र में इन राशि वालों का बहुत फायदा मिल सकता है। 

विज्ञापन
August 2023 Planet Transit August Grah Gochar Rashi Parivartan Zodiac Impact Prediction
- फोटो : अमर उजाला
मंगल गोचर 2023
सूर्य के गोचर के अगले ही दिन साहस, पराक्रम और ऊर्जा का कारक ग्रह मंगल 18 अगस्त को दोपहर करीब 03 बजे कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल के गोचर से मेष, मिथुन, कर्क और वृश्चिक राशि वालों के लिए अगस्त का महीना शुभ रहने वाला होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed