Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
वार्षिक राशिफल 2023
मेष राशिफल 2023। वृषभ राशिफल 2023 । मिथुन राशिफल 2023 । कर्क राशिफल 2023 । सिंह राशिफल 2023 । कन्या राशिफल 2023
तुला राशिफल 2023 । वृश्चिक राशिफल 2023 । धनु राशिफल 2023 । मकर राशिफल 2023 । कुंभ राशिफल 2023 । मीन राशिफल 2023
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज आपको अपने बढ़ते खर्चों पर लगाम लगाने की कोशिश करनी होगी, जिनके कारण आपको तनाव बना रहेगा, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। जो लोग राजनीति में हाथ आजमा रहे हैं, उन्हें आज कोई नया पद मिल सकता है। आपकी किसी पुराने परिचित से आज लंबे समय बाद मुलाकात होगी, जिसमें आपको कुछ गुप्त राज भी पता चल सकता है। आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद यदि कोर्ट-कचहरी में चल रहा है, तो उसमें अभी फैसले के लिए आपको और इंतजार करना होगा। संतान को कोई पुरस्कार मिलने से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आप ऊर्जा से भरपूर रहने के कारण किसी भी कार्य में बिना सोचे समझे हाथ डाल सकते हैं, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। बिजनेस कर रहे लोग तरक्की पाकर प्रसन्न रहेंगे, जो लोग मीडिया से जुड़े हैं, वह आज परिवर्तन की ओर अग्रसर होंगे। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। व्यवसाय में आपको धन आगमन होने के कई रास्ते मिलेंगे, जिससे आपकी इनकम में भी वृद्धि होगी और ऑफिस में यदि आप से कोई गलती हो तो आपको से स्वीकारना होगा, नहीं तो अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। नौकरी कर रहे लोगों की पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है और विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा की तैयारियों में अत्यधिक मेहनत करनी होगी व इधर-उधर खाली समय व्यतीत ना करें, नहीं तो बाद में समस्या हो सकती है। आप व्यवसाय के कामों में व्यस्त रहने के कारण अपनी माताजी से किए हुए किसी वादे को समय पर पूरा नहीं करेंगे, जिससे वह आपसे नाराज हो सकती हैं। आपको संतान के विवाह में आ रही समस्या के लिए अपने किसी मित्र से बातचीत करनी होगी, तभी आपको समस्याओं का समाधान मिलेगा।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। किसी परियोजना में निवेश करके भविष्य के लिए अच्छा धन कमाने में कामयाब रहेंगे। आपको छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा व बहसबाजी करने से बचना होगा, नहीं तो आपके परिवार के सदस्य आपसे नाराज हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में लंबे समय से चल रही अनबन से आपको मुक्ति मिलेगी और प्रेम बढ़ेगा। आपका कोई रुका हुआ काम आज समय रहते पूरा होगा, जिसके लिए अपने माता पिता से आशीर्वाद लेकर जाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।