{"_id":"63a6b3c0a2381473f864a45b","slug":"budh-makar-rashi-gochar-in-december-2022-know-its-effects-and-remedies-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Budh Gochar : बुध का मकर राशि में गोचर जानें, किन-किन राशि वालों की खुलेगी किस्मत","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Budh Gochar : बुध का मकर राशि में गोचर जानें, किन-किन राशि वालों की खुलेगी किस्मत
Sat, 24 Dec 2022 01:41 PM IST
विनोद शुक्ला
पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Sat, 24 Dec 2022 01:41 PM IST
विज्ञापन
Budh Gochar: बुध का मकर राशि में गोचर
- फोटो : अमर उजाला
ग्रहों में युवराज कहे जाने वाले बुध 28 दिसंबर की प्रातः 5 बजकर 10 मिनट पर धनु राशि की यात्रा समाप्त करके मकर राशि में प्रवेश करेंगे, जहां ये 27 फरवरी की शायं 4 बजकर 46 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद कुंभ राशि में चले जाएंगे। इस अवधि के मध्य ये 29 दिसंबर को दोपहर 3 बजकर 01 मिनट पर वक्री होंगे और पुनः 30 दिसंबर की रात्रि 10 बजकर 07 मिनट पर धनु राशि में वापस आ जाएंगे। इसी प्रकार गोचर करते हुए बुध 18 जनवरी को शायं 6 बजकर 42 मिनट पर मार्गी होंगे और 7 फरवरी को पुनः मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इस राशि पर ये 27 फरवरी तक गोचर करेंगे उसके बाद कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इनके राशि परिवर्तन का कार्य-व्यापार और युवाओं पर सीधा प्रभाव पड़ता है। सभी राशियों के लिए इनका राशि परिवर्तन कैसा रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि-
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए बुध कार्य व्यापार में उन्नति तो देंगे ही कई तरह के अप्रत्याशित सुखद समाचारों का अनुभव भी कराएंगे। माता पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। सोची-समझी सभी रणनीतियां कारगर सिद्ध होंगी, कार्य में लगे रहें।
rashi
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि-
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव धर्म और अध्यात्म में उन्नति तो प्रदान करेगा ही कार्य क्षेत्र में आ रही बाधाएं भी दूर होंगी। सोची-समझी सभी रणनीतियां कारगर सिद्ध होगी। विद्यार्थी वर्ग विदेश में पढ़ाई करने के लिए जाने का प्रयास अथवा कार्य-व्यापार के लिए वीजा आदि का प्रयास कर रहे हों तो पूर्णतः सफल रहेंगे। लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रभाव के भी योग।

मिथुन राशि-
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव थोड़े समय के लिए ही सही स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगा इसके प्रति चिंतनशील रहें। दवाओं के रिएक्शन तथा चर्म रोग संबंधी बीमारियों से भी सावधान रहें। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। लोग बैठे-बैठाए आपको अपयश का भागीदार बना देंगे। कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहरी सुलझा लेना समझदारी रहेगी। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे सावधान रहें।

कर्क राशि-
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए बुध आकस्मिक रूप से सुखद अनुभव प्रदान करेंगे। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी भी तरह के चुनाव आदि के लिए विचार कर रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह अनुकूल रहेगा। ससुराल पक्ष से भी सहयोग के योग। साझा व्यापार करने के विषय में चिंतन कर रहे हों तो भी परिणाम सुखद रहेगा। सरकारी विभागों के प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे।