Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
वार्षिक राशिफल 2023
कन्या राशिफल 2023 । सिंह राशिफल 2023 । कर्क राशिफल 2023 । मिथुन राशिफल 2023 । वृषभ राशिफल 2023। मेष राशिफल 2023
तुला राशिफल 2023 । वृश्चिक राशिफल 2023 । धनु राशिफल 2023 । मकर राशिफल 2023 । कुंभ राशिफल 2023 । मीन राशिफल 2023
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रुप से फलदायक रहने वाला है, क्योंकि उन्हें कुछ पुराने निवेशों से अच्छा लाभ मिल सकता है। आपके परिवार में वरिष्ठ सदस्य यदि आपको कोई सीख व सलाह दे, तो आपको उस पर चलना बेहतर रहेगा। आपको परिवार में किसी सदस्य को पुरस्कार मिलने से खुशियां बनी रहेगी, लेकिन आपको अपने आवश्यक कार्यों की सूची बनानी होगी और उन्हें समय रहते पूरा करना होगा। किसी कार्य के लिए आप किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा ना करें, नहीं तो वह आपको कोई गलत सलाह दे सकता है।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपके मान सम्मान में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। ससुराल पक्ष से भी आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है, लेकिन आपको किसी दूसरे की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। कार्यक्षेत्र की कुछ बातों को गुप्त रखें, नहीं तो आपके विरोधी उनका फायदा उठाने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन आपको अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने में लापरवाही नहीं करनी है, नहीं तो माता-पिता आपसे नाराज हो सकते हैं और आपको यदि कोई शारीरिक कष्ट हो, तो उसमें उसे आप योग व व्यायाम से भी ठीक करने में कामयाब रहेंगे।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आप मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। आप भाईचारे का पूरा साथ देंगे और मनोरंजन के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। परिवार में किसी बात के लिए सलाह मशवरा कर सकते हैं, लेकिन आपको वहां अपनी बात लोगों के सामने रखनी होगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी पुरानी गलती के लिए डांट खानी पड़ सकती है। आप मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने जाने की योजना बना सकते हैं, जहां आपको अपने कीमती सामानों की सुरक्षा करनी होगी। आप अपने घर की साफ सफाई और रखरखाव आदि का भी पूरा ध्यान देंगे।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा। आपकी वाणी और व्यवहार से घर बाहर लोग प्रसन्न रहेंगे और संतान आपसे आज किसी वस्तु की फरमाइश कर सकती है। आपको किसी काम के कारण अकस्मात भागदौड़ करनी पड़ सकती है। घर परिवार में परिजनों का आना जाना लगा रहेगा, जिससे आपको भी व्यस्तता बनी रहेगी, लेकिन आपके अपने किसी पुराने मित्र से चल रही अनबन समाप्त होगी। आप किसी संपत्ति का सौदा बहुत ही सावधानी से करें, नहीं तो समस्या हो सकती है।