फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: मिथुन और कुंभ समेत इन 4 राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ, जानिए बाकी राशि वालों का हाल

Thu, 20 Jul 2023 06:52 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 20 Jul 2023 06:52 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 20 July 2023 Know Today Horoscope Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
dainik rashifal : धनधान्य में वृद्धि होगी और आपके वाणिज्य व्यवहार से लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें-

Aaj Ka Rashifal 20 July 2023 Know Today Horoscope Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। भविष्य पर आप जोर बनाए रखें। पारिवारिक गतिविधियों में आपकी रूचि रहेगी। आप सबको साथ लेकर चलेंगे और भाईचारा भी आपका मजबूत रहेगा। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आप आगे बढ़ेंगे। समाज में आप अपने कार्यों से अच्छी जगह बनाने में कामयाब रहेंगे। जरूरी कार्य को करने में देर ना करें। स्थायित्व की भावना आपके अंदर बनी रहेगी। परिवार के सदस्यों का आपको पूरा साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में यदि आपसे कोई गलती हुई थी, तो आज उससे पर्दा उठ सकता है, जिसके लिए आपको अधिकारियों से माफी भी मांगनी पड़ सकती है।

Aaj Ka Rashifal 20 July 2023 Know Today Horoscope Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रभाव में वृद्धि लेकर आएगा। आप भावनाओं में बहकर किसी को मदद के चक्कर में धन उधार दे सकते हैं। बड़ों का आदर और सम्मान बनाए रखें। किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम में परिवार आज किसी पार्टी का आयोजन कर सकता है। धनधान्य में वृद्धि होगी और आपके वाणिज्य व्यवहार से लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। आपके घर आज किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। पिताजी का आज कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है, जिसको लेकर आपको डॉक्टरी परामर्श अवश्य लेना होगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 20 July 2023 Know Today Horoscope Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आप सबके साथ मिलकर आगे बढ़ेंगे। संतान के विवाह में यदि कोई बाधा रही थी, तो उसके लिए आप अपने मित्रों से बातचीत कर सकते हैं। अविवाहित जातकों के जीवन में  किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। विभिन्न प्रयास आपके गति पकड़ेंगे। व्यापार में आपको अच्छा लाभ मिलने से प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आज आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी, लेकिन कार्यक्षेत्र में आज किसी बात को लेकर साथियों से कहासुनी हो सकती है और आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय बहुत ही सोच विचार कर लें।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 20 July 2023 Know Today Horoscope Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी कानूनी मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। यदि आपका कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है, तो उसमें आज आपको सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो विरोधी आपके ऊपर हावी होने की कोशिश करेंगे। आपके अंदर प्रेम और स्नेह रहने के कारण प्रत्येक कार्य को करने के लिए तत्पर रहेंगे। त्याग व सहयोग की भावना आपके अंदर बनी रहेगी, जो लोग विदेशों से व्यापार कर रहे हैं, उन्हे आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी किसी गलती के कारण आपको कोई नुकसान उठाना पड़ सकता है। आप अपने कामों के लिए बजट बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप भविष्य के लिए कुछ धन संचय करने में भी कामयाब रहेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed