Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
वार्षिक राशिफल 2023
कन्या राशिफल 2023 । सिंह राशिफल 2023 । कर्क राशिफल 2023 । मिथुन राशिफल 2023 । वृषभ राशिफल 2023। मेष राशिफल 2023
तुला राशिफल 2023 । वृश्चिक राशिफल 2023 । धनु राशिफल 2023 । मकर राशिफल 2023 । कुंभ राशिफल 2023 । मीन राशिफल 2023
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभ के नए-नए अवसर लेकर आएगा। आपको अपने आय और व्यय में संतुलन बनाकर रखना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप अपने विचारों में नकारात्मकता बिल्कुल ना रखें, नहीं तो आप कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। ऑफिस में आपकी अधिकारियों से किसी बात पर झड़प हो सकती है, जिससे आप थोड़ा परेशान रहेंगे। यदि आपको पिताजी द्वारा कोई जिम्मेदारी दी जाएगी, तो आप उसे भी समय रहते पूरा करेंगे। आप किसी धार्मिक यात्रा पर घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। आप व्यवसाय में कोई नयी मशीनरी आदि को लेकर आ सकते हैं।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा और आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलती रहेगी, जो लोग विदेशों से आयात निर्यात का व्यवसाय करते हैं, उन्हें कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है, लेकिन प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य कर रहे लोगों को आज सावधान रहना होगा। आपको अत्यधिक इन्वेस्टमेंट करने से कोई नुकसान हो सकता है। परिवार में किसी पार्टी का आयोजन होने से आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की कुछ नए कामों के प्रति रुचि जागृत होगी। आप नौकरी में अधिकारियों की किसी गलत बात पर हां में हां ना मिलाएं, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। यदि आप किसी नई संपत्ति की खरीदारी करने जा रहे हैं, तो आपकी वह इच्छा भी पूरी होगी। आपको परिवार के कुछ मामलों में गंभीरता से सोच विचार करना होगा, नहीं तो इससे रिश्तो में तनाव बना रहेगा और संतान को किसी नई नौकरी के मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपको किसी कोई नई प्रसिद्धि के मिलने से आपके माता-पिता भी प्रसन्न रहेंगे। यदि आप किसी नए काम के लिए जाए, तो उसमें अपने माता पिता से आशीर्वाद अवश्य लेकर जाएं। आप किसी प्रोजेक्ट पर काम की शुरुआत कर सकते हैं, लेकिन आपको यदि स्वास्थ्य में कुछ समस्या चल रही है, तो आप उसे नजरअंदाज बिल्कुल ना करें और आपको कुछ पुराने झगड़े व झंझटों से छुटकारा मिलेगा। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी।