फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: वृषभ, मिथुन और कर्क राशि वालों को मिलेंगे अच्छे अवसर, जानें बाकी राशि वालों का हाल

Wed, 13 Dec 2023 07:29 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 13 Dec 2023 07:29 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 13 December 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal

दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
Aaj Ka Rashifal 13 December 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। जो लोग सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हें किसी अच्छे पद की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में कार्यरत लोगों के ऊपर काम का बोझ अधिक रहेगा, जिसके कारण आप परिवार के सदस्यों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। जीवनसाथी से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। विद्यार्थियों को परीक्षा में कठिन मेहनत की आवश्यकता है, तभी उन्हें अच्छे रिजल्ट मिल सकेंगे। आपका किसी नए वाहन को खरीदने का सपना भी पूरा होगा।

Aaj Ka Rashifal 13 December 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके अचानक लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप खर्चो के साथ-साथ कुछ धन संचय करने पर भी विचार बनाएं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। परिवार में आपकी कुछ जिम्मेदारियां बढ़ सकती है, लेकिन आप उन्हे खुशी-खुशी निभाएंगे। आप आय और व्यय में तालमेल बनाए रखें, नहीं तो आप आय से अधिक धन व्यय करेंगे। आपका कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है, जो आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको बॉस की किसी गलत बात पर हां में हां नहीं मिलाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 13 December 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आपको कारोबार में लाभ का अवसर मिल सकता है। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है। नवविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है और आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिजनों का आना जाना लगा रहेगा, लेकिन आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा, नहीं तो आपका वह धन फंस सकता है। आप जीवनसाथी को किसी छोटे-मोटे काम की शुरुआत करा सकते हैं।
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 13 December 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। परिवार में यदि कोई वाद विवाद हो, तो आप उसमें बहुत ही तोलमोल कर बोले, नहीं तो आपको उसमें खरी खोटी सुनने को मिल सकती है। आप किसी बड़े लाभ के चक्कर में छोटे पर ध्यान नहीं देंगे, जिससे आपको मन मुताबिक लाभ नहीं मिल पाएगा। छोटे व्यापारियों को सावधान रहने की आवश्यकता है। यदि अपने भविष्य में पहले कहीं निवेश किया था, तो वह आपको अच्छा लाभ अवश्य देगा। माताजी की सेहत में कुछ गिरावट हो सकती है, जिसमें आप ढील ना दें। यदि ऐसा हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed