फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New Year Prediction 2024: मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल? जानें साल 2024 की 10 बड़ी भविष्यवाणी

Tue, 12 Dec 2023 05:23 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 12 Dec 2023 05:23 PM IST
विज्ञापन
New Year Prediction 2024 Yearly horoscope 2024 of Pisces Meen zodiac sign and big prediction in hindi
मीन राशि वार्षिक राशिफल 2024 - फोटो : अमर उजाला

New Year Pisces Prediction 2024: मीन राशि में जन्में जातक पूरे राशि चक्र में सबसे सहज होते हैं। यह राशि चिन्ह अपने साथ पिछले ग्यारह लक्षण की विशेषताओं को लाता है। इसका प्रतीक चिन्ह मछली की एक जोड़ी होती है। मीन राशि का जातक आध्यात्मिक, निस्वार्थ और मोक्ष की ओर आत्मा की यात्रा पर ध्यान केंद्रित करता है। मीन जातक अपने रचनात्मक रस का प्रवाह अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए करते हैं। इसलिए, यदि ये प्रदर्शन कला में अपना कॅरिअर बनाते हैं, तो ये संवेदनशील आत्माएं महान ऊंचाइयों तक पहुंच सकती हैं। दयालु और धर्मार्थ होने के कारण मीन जातक अच्छी तरह से चिकित्सा के क्षेत्र में प्रदर्शन कर सकते हैं। भौतिकी सफलता का दूसरा क्षेत्र हो सकता हैं।  नया साल आने में कुछ ही दिन शेष रह गए हैं ऐसे में मीन राशि वालों के मन में यह बात चल रही होगी कि नया साल उनके लिए क्या लेकर आएगा। आइए जानते हैं साल 2024 की 10 बड़ी भविष्यवाणी के बारे में। 


यह भी पढ़ें-

New Year Prediction 2024 Yearly horoscope 2024 of Pisces Meen zodiac sign and big prediction in hindi
मीन राशि वार्षिक राशिफल 2024
  • मीन राशि के जातकों के लिए देव गुरु बृहस्पति साल की शुरुआत में ही धन स्थान में मार्गी हो जाएंगे। ऐसे में आपको गुरु से जुड़े शुभ परिणाम प्राप्त होने की पूरी सम्भावना है। आपकी वाणी में प्रखरता आएगी। आपके कारोबारी संबंध बनेगे वही आपके परिवार के लोगों के लिए आप काफी कुछ जीवन में अच्छा करने में सफल होंगे। साल 2024 में आप काफी समय से अटकी योजनाओं को पूरा करने से सफल होंगे। इस साल देवी देवताओं की कृपा से आपको आध्यात्म जीवन में भी अच्छी ग्रोथ देखने को मिलेगी।
New Year Prediction 2024 Yearly horoscope 2024 of Pisces Meen zodiac sign and big prediction in hindi
मीन राशि वार्षिक राशिफल 2024 - फोटो : Pixabay

इस पूरे साल मीन राशि के जातकों के लिए शनि देव का गोचर आपके द्वादश भाव में होगा। शनि देव इस पूरे वर्ष आपको मिश्रित परिणाम देने वाले है। आपको विदेशी कंपनी में नौकरी मिल सकती है। जो विदेश में जाकर व्यापार करना चाहते है उन्ह भी शनि देव मदद करेंगे लेकिन आपको इस साल अपने स्वास्थ्य का बेहद ख़याल रखना चाहिय। शनि के कारण आपके खर्चों में भी वृद्धि हो सकती है। इस साल आपको धन से जुड़े मामलों में थोड़ी सावधानी रखनी होगी। किसी को अधिक धन उधार देने से बचिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
New Year Prediction 2024 Yearly horoscope 2024 of Pisces Meen zodiac sign and big prediction in hindi
मीन राशि वार्षिक राशिफल 2024
  • ग्रहों के राजा सूर्य 14 अप्रैल को अपनी उच्च राशि में प्रवेश करेंगे। आपके दूसरे भाव में 12 साल बाद उनकी युति गुरु से होगी। ऐसे में इस योग के कारण प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त होने के योग दिखाई दे रहे हैं। इस समय अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे है तो अच्छी बात है। आपके शत्रु इस अवधि में कमजोर पड़ सकते है। हालांकि अपच और किडनी से जुडी बीमारी से आपका सामना करना पड़ सकता है। आपको इस समय मौसमी बीमारी से बचकर चलना होगा।
विज्ञापन
New Year Prediction 2024 Yearly horoscope 2024 of Pisces Meen zodiac sign and big prediction in hindi
मीन राशि वार्षिक राशिफल 2024 - फोटो : iStock
साल 2024 में सबसे शुभ ग्रह बृहस्पति 1 मई को आपके तीसरे भाव में गोचर करेंगे और बाकी पूरे वर्ष यही रहेंगे। गुरु का राशि परिवर्तन आपके जीवन में अच्छे बदलाव लेकर के आएगा। जिन जातकों का विवाह नहीं हुआ है उनके विवाह होने की पूरी सम्भावना दिखाई दे रही है। सप्तम में विराजमान केतु पर गुरु की दृष्टि से वैवाहिक जीवन में भी शांति होगी। अगर आप किसी मित्र के साथ साझेदारी में कोई काम करना चाह रहे है तो वो साल के मध्य के बाद कर सकते है। यहां विराजमान गुरु शिक्षक वर्ग को प्रसिद्दि देने का काम करने वाले है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed