फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal 11 July: वृषभ राशि वाले करें खर्चों पर नियंत्रण, जानें अन्य राशियों का हाल

Tue, 11 Jul 2023 07:05 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 11 Jul 2023 07:05 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 11 July 2023 Know Today Horoscope Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
11 july Ka Rashifal - फोटो : amar ujala

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें-

Aaj Ka Rashifal 11 July 2023 Know Today Horoscope Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
राशि

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए बाकी दोनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। व्यवसाय में आपको धीरे धीरे लाभ मिलेगा। अपनी कुछ योजनाओ को आप आसानी से शुरू कर पाएंगे। अपने आसपास दिख रही परेशानियों के कारण स्वभाव चिड़चिड़ा बना रहेगा। आपके कुछ विरोधी आपके बनते कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश कर सकते हैं। आपके परिजन आज आपके लिए किसी निवेश संबंधी योजना को लेकर आ सकते हैं। संतान से आपका किसी बात को लेकर वाद विवाद हो सकता है।

Aaj Ka Rashifal 11 July 2023 Know Today Horoscope Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
राशि

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा। खर्चों पर नियन्त्रण रखने की आवश्यकता है। दिन की शुरुआत में आपका किसी से विवाद हो सकता है,इसलिए सतर्क रहें। आपका किसी नयी संपत्ति को खरीदने का सपना भी पूरा हो सकता है। आपको अपने स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज करने से बचना होगा,नहीं तो समस्या हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 11 July 2023 Know Today Horoscope Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
मिथुन

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आप कार्यक्षेत्र में लोगों से काम निकलवाने के लिए मधुर वाणी का प्रयोग करेंगे। नौकरी में कार्यरत लोग अधिकारियों की बातों पर पूरा ध्यान दें,नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है। आप किसी बड़े सदस्य से आज किसी चीज के लिए जिद ना करें। आपको माताजी से किए हुए वादे को पूरा करना होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं, लेकिन किसी विपरीत परिस्थिति में आप धैर्य बनाए रखें।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 11 July 2023 Know Today Horoscope Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
राशि

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए बिजनेस के मामले में उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आपको मुनाफा कम होगा। आपको किसी बात को लेकर अचानक से क्रोध भी आ सकता है। आपके परिजनों से आज आपकी किसी बात को लेकर बहस हो सकते हैं। संतान के करियर को लेकर आप कोई गलत डिसीजन ले सकते हैं,इसलिए आप बहुत ही सोच समझकर आगे बढ़ें। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको  कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed