फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का राशिफल: मिथुन, कर्क और कन्या राशि वालों के लिए खुशनुमा रहेगा दिन, जानें अन्य राशियों का हाल

Fri, 09 Feb 2024 10:23 AM IST
आशिकी पटेल आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Fri, 09 Feb 2024 10:23 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 09 February 2024 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
9 फरवरी का राशिफल - फोटो : Amar Ujala

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
Aaj Ka Rashifal 09 February 2024 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए खर्च भरा रहने वाला है। आपको अपने फिजूल के खर्चों पर लगाम लगानी होगी, नहीं तो आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। व्यवसाय कर रहे लोगों को मन मुताबिक लाभ न मिलने से उनका मन थोड़ा परेशान रहेगा। आपको परिवार में किसी सदस्य की कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। नौकरी में कार्यरत लोगों के खिलाफ उनके अधिकारी आज कोई षड्यंत्र रच सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो किसी परिजन के कारण उनके रिश्ते में दरार पैदा हो सकती है।

Aaj Ka Rashifal 09 February 2024 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। यदि आपने शीघ्रता व भावुकता में कोई निर्णय लिया, तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। जीवनसाथी का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आपके कुछ विशेष कर दिखाने की इच्छा आज प्रबल रहेगी। आज के दिन आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। लेनदेन से संबंधित मामलों में आपको सावधानी बरतनी होगी। विद्यार्थियों ने यदि किसी कोर्स में दाखिला लेने का सोचा है, तो वह उसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आपको किसी सहयोगी से सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 09 February 2024 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग दौड़ भरा रहने वाला है। आपको नौकरी में कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपका प्रमोशन भी हो सकता है। आज अकस्मात धन लाभ मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। बिजनेस में आपको किसी नए निवेश को करना अच्छा रहेगा। संतान की तरक्की के मार्ग में यदि कुछ बाधाएं आ रही थी, तो वह दूर होगी। आप माता-पिता की सलाह से यदि किसी काम को करेंगे, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 09 February 2024 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपको रुपए पैसे के लेनदेन में सावधानी बरतनी होगी। आज आप किसी से धन उधार ना लें, नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा। आप अपने घर का नवीनीकरण कराने पर भी पूरा ध्यान देंगे। आपका मन आज इधर-उधर के कामों में लग सकता है।  आप अपने लिए कुछ नए गैजेट्स, मोबाइल, लैपटॉप आदि की खरीदारी भी कर सकते हैं। आपके परिवार में यदि कोई वाद-विवाद लंबे समय से पैर पसारे हुए था, तो आपको उससे छुटकारा मिलेगा। आपके परिवार के किसी सदस्य को कार्यक्षेत्र में किसी सम्मान की प्राप्ति हो सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed