फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal 8 December: मिथुन, कर्क और सिंह राशि वालों की सुख-सुविधा में होगी वृद्धि, पढ़ें दैनिक राशिफल

Fri, 08 Dec 2023 03:40 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 08 Dec 2023 03:40 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 08 December 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
 

मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
Aaj Ka Rashifal 08 December 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। करियर को लेकर कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। आप सभी का भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे। आप टीमवर्क के जरिए काम करके किसी काम को समय से पहले पूरा करेंगे। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से आपका धन खर्च बढ़ सकता है। छोटे बच्चे आपसे किसी खाने पीने की चीज की फरमाइश कर सकते हैं, जिसे आप पूरे अवश्य करेंगे।

Aaj Ka Rashifal 08 December 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए एक बजट बनाकर चलने के लिए रहेगा। आप अपनी आय-व्यय के लिए बजट बनाकर चले, तभी आप अपने बढ़ते खर्चों को नियंत्रित कर पाएंगे। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में अपने किसी काम को दूसरों के भरोसे नहीं छोडना है, नहीं तो कोई गलती हो सकती है। आप संतान की किसी मन की इच्छा की पूर्ति करेंगे, जिससे आप दोनों के बीच जो दूरियां आ गई थी, तो वह भी कम होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 08 December 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आपको कुछ कामों के लिए योजना बनाकर आगे बढ़ाना बेहतर रहेगा। आपकी कला कौशल में सुधार आएगा। शैक्षणिक गतिविधियों में आप आगे बढ़ेंगे। सहकारिता का भाव आपके मन में बना रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपके महत्वपूर्ण काम समय से पूरे करने होंगे। चल रही अनबन बातचीत के जरिए दूर होगी। आप अपने कामों पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो कोई नहीं समस्या खड़ी हो सकती है।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 08 December 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी नए वाहन की खरीदारी के लिए अच्छा रहने वाला है। वरिष्ठ सदस्य यदि आपको कोई सलाह दे,तो आप उस पर अमल अवश्य करें। आपको संतान से किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती है। जल्दबाजी में आज आप कोई बड़ा निर्णय ना लें। परिजनों से यदि आप कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। आपका जीवनसाथी से किसी बात को लेकर वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed