{"_id":"63b7c8c6e679145a1778ef41","slug":"aaj-ka-rashifal-07-january-2023-daily-horoscope-today-read-dainik-rashifal-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aaj Ka Rashifal : मेष समेत इन 9 राशियों का आज हो सकता है भाग्योदय, पढ़ें दैनिक राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aaj Ka Rashifal : मेष समेत इन 9 राशियों का आज हो सकता है भाग्योदय, पढ़ें दैनिक राशिफल
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Sat, 07 Jan 2023 08:43 AM IST
विज्ञापन
1 of 13
7 जनवरी 2023 का राशिफल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपके कुछ बाहरी लोगों से भी अच्छे संपर्क रहेगे, जिनका आप पूरा लाभ उठाएंगे। आप अपने मित्रों पर कुछ धन भी खर्च कर सकते हैं। यदि आपको परिवार में किसी सदस्य के करियर से संबंधित कोई फैसला लेना पड़े, तो वह जल्दबाजी में ना लें। जमीन जायदाद से जुड़ा मामला आपके लिए समस्या लेकर आ सकता है। किसी वकील से सलाह मशवरा करना आपके लिए बेहतर रहेगा। घर परिवार में आप वरिष्ठ सदस्यों के साथ कुछ जरूरी मुद्दों पर बातचीत कर सकते हैं
3 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। जो लोग लंबे समय से विदेश जाने की योजना बना रहे थे, तो उन्हें कोई शुभ सूचना को मिल सकती है। आप पद व प्रतिष्ठा बढ़ने से प्रसन्न रहेंगे। किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमें आप अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आप अपनी आय को ध्यान में रखकर व्यय करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। भाइयों के साथ आपके संबंधों में यदि कुछ कड़वाहट आ गई थी, तो उनमें मधुरता आएगी। जीवन साथी से चल रही अनबन बातचीत के जरिए समाप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामले में मिलाजुला रहने वाला है। आपने यदि पहले किसी से उधार लिया था, तो आप उसे काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। कार्य क्षेत्र में मन मुताबिक लाभ मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको अपनी किसी प्रिय व मूल्यवान वस्तु के प्रति बहुत ही सावधान रहना होगा। कुछ नए लोगों से भी मेलजोल बढ़ा कर अपनी किसी समस्या को आसानी से हल कर पाएंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में यदि कुछ गिरावट चल रही थी, तो वह भी आज दूर होगी।
विज्ञापन
5 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अत्यधिक मेहनत करने वाला रहेगा। आप अपने काम पर पूरी मेहनत करेंगे और निगरानी रखेंगे, तभी आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। जो लोग राजनीति क्षेत्रों में कार्यरत है, उन्हें सावधान रहना होगा। आपको भाइयों से संबंधों में कुछ दरार पैदा हो सकती है, इसलिए बहुत ही तोलमोल कर बोले। किसी बाहरी व्यक्ति से अपने घर संबंधी बातों का जिक्र ना करें। आपकी मेहनत आज रंग लाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।