Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
2 of 13
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए काम की शुरुआत के लिए अच्छा रहेगा। आप किसी निवेश संबंधी योजना को लेकर कोई अहम निर्णय ले सकते हैं। आप भाइयों से यदि आप कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती हैं। आपको यदि कोई महत्वपूर्ण सूचना सुनने को मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बनाएं। आपको कार्यक्षेत्र में आ रही समस्याओं को लेकर अपने किसी मित्र से बातचीत करनी होगी। आप नौकरी के साथ किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना बना सकते हैं।
3 of 13
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए एक के बाद एक खुशखबरी लेकर आने वाला है। आपको किसी काम के चलते अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी भजन, कीर्तन व पूजा पाठ आदि में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में किसी से बेवजह उलझनें से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। नौकरी में यदि आप कोई बदलाव की योजना बना रहे थे, तो आपकी वह इच्छा पूरी हो सकती है।
4 of 13
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधान रहने के लिए रहेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में यदि कुछ समस्याएं आ रही थी, तो आप उन्हें वह उन्हें दूर करने के लिए अपने किसी परिजन से बातचीत कर सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने बॉस की किसी गलत बात पर हां में हां नहीं मिलना है, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको किसी काम में आ रही समस्याओं के कारण आपका मन परेशान रहेगा। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आपकी तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे।
5 of 13
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आर्थिक स्थिति को लेकर परेशान चल रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप किसी सरकारी स्कीम में धन लगाएंगे, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। माताजी का कोई पुराना रोग फिर से परेशान कर सकता है, जिसमें आपको डॉक्टरी परामर्श लेना होगा। बिजनेस में आप किसी को साझेदार ना बनाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है। संतान को किसी पुरानी गलती के कारण पछतावा होगा। आपको अपने सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आप कोई वादा ना करें, नहीं तो आपको उसे पूरा करने में समस्या होगी।