फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal 4 July: वृषभ,कर्क और तुला राशि वालों की इच्छाएं होंगी पूरी, जानिए अन्य राशि वालों का हाल

Tue, 04 Jul 2023 05:54 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 04 Jul 2023 05:54 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 04 July 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
aaj ka rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है।इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें-

Aaj Ka Rashifal 04 July 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। नौकरी में कार्यरत लोगों के ऊपर आज काम का बोझ अधिक रहेगा, जिसके कारण वह परेशान रहेंगे और उन्हें तनाव बना रहेगा। आपको आज अकस्मात किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। परिवार में यदि किसी बात को लेकर सदस्यों के बीच आपसी तनाव चल रहा था, तो वह आज दूर होगा। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे और आपका किसी नए निवेश को करने का मौका मिले तो उसमें थोड़ी सावधानी बरतें, नहीं तो आपका धन फंस सकता है।

Aaj Ka Rashifal 04 July 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आएगा। आपका ध्यान अध्यात्म के कार्य की ओर झुकेगा और पूजा पाठ व भजन कीर्तन आदि में भी आज आपका खूब मन लगेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज प्रमोशन मिल सकता है। आपका यदि कहीं पैसा रुका हुआ था, तो आज वह आपको प्राप्त हो सकता है। व्यवसाय कर रहे लोगों को आज अपने व्यवसाय में कुछ नए उपकरणों को शामिल करना होगा। आज आपके मन की किसी इच्छा की पूर्ति हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 04 July 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने कामों में लापरवाही करने से बचें और आप अपने से ज्यादा औरों के कामों की परवाह करेंगे। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं उन्हें साथी के बातों को समझना होगा, नहीं तो लड़ाई झगड़ा हो सकता है। आज किसी विपरीत परिस्थिति में भी आप धैर्य बनाए रखें, नहीं तो समस्या होगी। संतान के भविष्य की योजनाओं को बनाने के लिए आज आप जीवनसाथी के साथ मिलकर कुछ प्लानिंग कर सकते हैं। आपकी आज कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 04 July 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों के हाथ कुछ नए मौके लगेंगे। आज आपको अत्यधिक तले होने भोजन से परहेज रखना होगा। आप यदि आप अपने आर्थिक स्थिति को लेकर यदि परेशान चल रहे थे, तो उसमें आज चार चांद लगेंगे, क्योंकि यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो वह आज आपको वापस लौट सकता है। आपको अपने आलस्य को त्यागकर अपने कामों की ओर आगे बढ़ना होगा, तभी आप अपने कामों को पूरा कर पाएंगे। माताजी से आज आपके किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed