Love Horoscope 4 November in Hindi:ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं।
November Vrat Tyohar List: देवउठनी एकादशी से लेकर देव दिवाली तक, जानें नवंबर माह के प्रमुख व्रत और त्योहार
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज रिश्तों में प्रेम और विश्वास बना रहेगा। साथी के साथ अपने कार्यक्षेत्र की बातों को साझा करेंगे। इस दौरान आपकी किसी खास दोस्त से मुलाकात होगी। कोई फन एक्टिविटी के लिए साथी के साथ प्लान बना सकते हैं। कुल मिलाकर कर आपका रिश्ता और मजबूत होगा।
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): वृषभ राशि वालों के जीवन में किसी खास की दस्तक होने से वह प्रसन्न होंगे। मन खुश रहेगा और सकारात्मक परिणाम आपको महसूस होंगे। शादीशुदा लोग साथी के साथ एक सुकून भरा समय व्यतीत करेंगे। आप भावनात्मक रूप से मजबूत महसूस रहेंगे।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आपके सितारे बता रहे हैं कि, दोस्तों के साथ आप कोई घूमने का प्लान बना सकते है। लेकिन क्रश से बात न होने पर मन वहीं अटका रहेगा। पुराने परिचय में प्रेम की शुरुआत फिर से हो सकती हैं। हालांकि, शादीशुदा लोगों के रिश्ते में प्रेम बना रहेगा।
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): कर्क राशि वालों का वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। रिश्ता पहले से मजबूत होगा। साथी की ओर से खुशखबरी मिलेगी। इस दौरान जो लोग पहले से रिश्ते में हैं, वह शादी के लिए आज बात कर सकते हैं। लेकिन बहसबाजी पार्टनर के साथ करने से समस्याएं आएंगी।