November Vrat Tyohar: नवंबर 2025 का महीना हिन्दू कैलेंडर के हिसाब से धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। अंग्रेजी कैलेंडर का यह 11वां महीना कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि से शुरू होकर मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर समाप्त होता है। इस दौरान कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार आते हैं, जो धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से विशेष महत्व रखते हैं। यही कारण है कि व्रत-त्योहार के मामले में नवंबर का महीना बहुत खास माना जाता है।
November Vrat Tyohar List: देवउठनी एकादशी से लेकर देव दिवाली तक, जानें नवंबर माह के प्रमुख व्रत और त्योहार
November 2025 Vrat Tyohar List: नवंबर 2025 में हिन्दू कैलेंडर के अनुसार कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार पड़ेंगे, जिनमें देवउठनी एकादशी, तुलसी विवाह, उत्पन्ना एकादशी, देव दिवाली और कार्तिक पूर्णिमा शामिल हैं। यह महीना पंचक से शुरू होकर दुर्गाष्टमी पर समाप्त होता है और धार्मिक दृष्टि से अत्यंत खास माना जाता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तारीख
दिन
व्रत / त्योहार
1 नवंबर
शनिवार
देवउठनी एकादशी
2 नवंबर
रविवार
तुलसी विवाह
3 नवंबर
सोमवार
सोम प्रदोष व्रत
4 नवंबर
मंगलवार
मणिकर्णिका स्नान
5 नवंबर
बुधवार
कार्तिक पूर्णिमा, देव दिवाली, गुरु नानक जयंती
6 नवंबर
गुरुवार
मार्गशीर्ष मास शुरू
7 नवंबर
शुक्रवार
रोहिणी व्रत
8 नवंबर
शनिवार
संकष्टी चतुर्थी, सौभाग्य सुंदरी तीज
12 नवंबर
बुधवार
कालभैरव जयंती
15 नवंबर
शनिवार
उत्पन्ना एकादशी
16 नवंबर
रविवार
वृश्चिक संक्रांति
17 नवंबर
सोमवार
सोम प्रदोष व्रत
18 नवंबर
मंगलवार
मासिक शिवरात्रि
20 नवंबर
गुरुवार
मार्गशीर्ष अमावस्या
21 नवंबर
शुक्रवार
चंद्र दर्शन
25 नवंबर
मंगलवार
विवाह पंचमी
28 नवंबर
शुक्रवार
दुर्गाष्टमी व्रत
|
|
गोचर | |||||
| 02 नवंबर
|
रविवार | शुक्र का तुला राशि में गोचर | |||||
| 07 नवंबर
|
शुक्रवार | मंगल वृश्चिक राशि में अस्त | |||||
| 10 नवंबर | सोमवार | बुध वृश्चिक राशि में वक्री | |||||
| 11 नवंबर | मंगलवार | बृहस्पति कर्क राशि में वक्री
|
|||||
| 15 नवंबर
|
शनिवार | बुध वृश्चिक राशि में अस्त | |||||
| 16 नवंबर
|
रविवार | सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर | |||||
| 23 नवंबर
|
रविवार | बुध का तुला राशि में गोचर | |||||
| 26 नवंबर
|
बुधवार | शुक्र वृश्चिक राशि में अस्त | |||||
| 26 नवंबर
|
बुधवार | बुध का वृश्चिक राशि में उदय | |||||
| 28 नवंबर
|
शुक्रवार | शनि मीन राशि में मार्गी | |||||
| 29 नवंबर | शनिवार | बुध वृश्चिक राशि में मार्गी |
देवउठनी एकादशी
देवउठनी एकादशी का हिन्दू धर्म में विशेष महत्व है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान श्री विष्णु 4 महीने की योग निद्रा से जागते हैं। इसी के साथ विवाह, गृह प्रवेश और अन्य शुभ कार्यों की शुरुआत भी की जाती है।
विवाह पंचमी
विवाह पंचमी का महत्व भगवान राम और माता सीता के पवित्र मिलन से जुड़ा है। इसे मार्गशीर्ष महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान राम और माता सीता की पूजा की जाती है और रामचरितमानस का पाठ भी शुभ माना जाता है।
तुलसी विवाह
इस वर्ष तुलसी विवाह 2 नवंबर 2025 (रविवार) को मनाया जाएगा, जो कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। जो लोग इस दिन तुलसी विवाह करना चाहते हैं, वे 2 नवंबर को यह विधि कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।