Aquarius Yearly Horoscope 2026: कुंभ राशि के लोगों के लिए साल 2026 खास रहने वाला है। कुछ क्षेत्रों में संघर्ष की स्थिति बनेगी, तो कुछ क्षेत्रों में आपको बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। इस साल बहुत सी नई चीज़ सीखने को मन लालायित होगा। ग्रहण का गोचर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण स्थितियों का निर्माण करेगा। साल की शुरुआत में शनि आपकी राशि से दूसरे भाव में गोचर करेंगे। बृहस्पति का गोचर साल की शुरुआत में पांचवें भाव में उसके बाद छठे भाव से होते हुए वर्ष के अंत तक सातवें भाव में होगा और राहु का गोचर आपकी राशि में दिसंबर तक बना रहेगा और उसके बाद दिसंबर में आपके 12वें घर में होगा। आर्थिक मामलों में इस साल मजबूती आएगी।
Aquarius Horoscope 2026: कुंभ राशि वालों के लिए खास रहेगा साल 2026, पढ़ें वार्षिक राशिफल
Aquarius Yearly Horoscope 2026: कुंभ राशि के लोगों के लिए साल 2026 खास रहने वाला है। कुछ क्षेत्रों में संघर्ष की स्थिति बनेगी, तो कुछ क्षेत्रों में आपको बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।
हेल्थ
कुंभ राशि के लोगों को हेल्थ के मामले में साल 2026 में मिला जुला प्रभाव देखने को मिलेगा। साल के पहले भाग में स्वास्थ्य अच्छा रहने की उम्मीद है, लेकिन साल का दूसरा भाग परेशानियां बढ़ा सकता है। पूरे साल दिसंबर तक राहु का आपकी राशि में बैठना मानसिक तनाव और चिताओं का कारण भी बनेगा। इस समय अवधि में आपको अपनों की देखभाल करने की ज्यादा जरूरत पड़ेगी। परिवार के लोगों की सेहत में कमी आने से आपको चिंताएं महसूस होगी। मौसम का प्रभाव और वात, पित्त और कफ का बैलेंस न होने से रोग प्रभावित करेंगे। आपको भी अपने रूटीन को सुचारू बनाना पड़ेगा। साल की शुरुआत सामान्य रहेगी। बृहस्पति का आपकी राशि मे आना, भले ही राहु का आपकी राशि में प्रभाव हो।
बृहस्पति की दृष्टि उसके अशुभ प्रभाव को काम करके सेहत में सुधार लाने का कारण बनेगी, लेकिन किसी तरह का राहु का उत्पन्न ब्रह्मजाल या इल्यूजन आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा और कोई बड़ी बीमारी असर नहीं कर पाएगी, लेकिन मानसिक स्वास्थ्य लगातार बेचैनी से भरा रहेगा। तनाव, वहम आदि बीच-बीच में परेशान करेंगे। किसी बात को लेकर शक करना या किसी बात आपको परेशान करेगी। केतु का प्रभाव सातवें भाव पर होने से लाइफ पार्टनर की सेहत भी कमजोर रह सकती है।
अपनी इम्यूनिटी को बनाए रखने के लिए आपको बहुत ज्यादा कोशिश करनी होगी। आपको अपनी आहार व्यवस्था में भी बदलाव लाने पड़ेंगे। साल के बीच में बृहस्पति का छठे भाव में होना पेट से जुड़े हर रोग और व्याधियों को जन्म दे सकता है। साल के अंतिम महीनो में स्वास्थ्य में अच्छा सुधार देखने को मिलेगा। पुरानी बीमारियों से राहत महसूस होगी। व्यर्थ की चिंता और भ्रम की स्थिति अब दूर होने लगेगी और आप स्वस्थ तन और मन से युक्त हो जाएंगे।
जॉब और करियर
कुंभ राशि के लोगों को नया स्टार्टअप शुरू करने के लिए यह साल बहुत अच्छी स्थिति प्रदान करेगा, इसके साथ ही जो लोग गवर्नमेंट जॉब या प्राइवेट जॉब करना चाहते हैं, उन्हें भी इस साल कोशिशें में कामयाबी मिलेगी। यह साल आपको बिजनेस और जांब में अच्छी ग्रोथ देगा। वर्ष की शुरुआत में बृहस्पति और शनि के प्रभाव से आपके लाभ में बढ़ोतरी होगी और वर्कप्लेस पर नई सफलता मिल सकती है। आपने जो मेहनत की थी, उसके परिणाम अब फलीभूत होंगे। शनि आपके करियर में स्थिरता देंगे और आपके काम को व्यवस्थित बनाने और उसको प्रभावी बनाने में मदद करेंगे। ग्रहण के पॉजिटिव दृष्टियां आपको आपकी स्कीम में सफलता दिलाएंगी। आप अपने काम में उत्कृष्ट महसूस करेंगे।
आर्थिक दृष्टिकोण से आपका बिजनेस इंप्रूव होगा और इन्कम बढ़ाने के संकेत मिलेंगे, जिससे आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा, खुशी बढ़ेगी और काम में आपका योगदान बढ़ता जाएगा। आप नए विचारों और नई योजनाओं को अमल में लेंगे। काम करने के तरीके में बदलाव करने के लिए आप सोचेंगे। साल की शुरुआत में ही किसी नए काम को शुरू करने का अनुकूल समय रहेगा। आपकी सर्जनात्मकता में बढ़ोतरी होगी और आपकी नेतृत्व क्षमता मजबूत होगी। राहु के प्रभाव से एक से ज्यादा काम करने में आपको महारत हासिल होगीऔर राहु आपको बिजी रखेगी। आप एक से ज्यादा प्रोजेक्ट को एक साथ काम करने के लिए चलेगे, यह चुनौती पूर्ण तो होगा, लेकिन इन नए कार्यों से आपको बहुत अच्छी ग्रोथ देखने को मिलेगी और इसी से आपको सफलता प्राप्त होगी।
साल के मध्य में जॉब करने वाले लोगों को नई अपॉर्चुनिटी मिलेगी। आपको अपने काम में बहुत सफलता मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन, ट्रांसफर, डिपार्टमेंटल चेंज और नए पद की प्राप्ति इन सभी में आपका नाम सबसे आगे रहेगा, लेकिन इस समय अवधि में कंपटीशन भी बढ़ेगा, इसलिए आपको और ज्यादा मेहनत के साथ कोशिश करनी होगी। इससे आपके ऊपर काम का तनाव और दबाव भी रहेगा। साल के अंतिमभाग में आपको बिजनेस में नई पार्टनरशिप का मौका मिलेगा और आपका बिजनेस बढ़ेगा।
आपका पार्टनर आपके लिए कुछ नए अवसर लेकर आएगा, कभी-कभी राहु, केतु के प्रभाव से बिजनेस पार्टनर से रिश्तों में मतभेद उत्पन्न होंगे, लेकिन दिसंबर की शुरुआत से वह दूर हो जाएंगे और आपका बैलेंस बनेगा। करियर के नजरिए से यह साल मानसिक चुनौती को रखने वाला होगा। मानसिक तनाव असमंजस कशमकश आपको बार-बार चेक करेंगे। इन तनावपूर्ण स्थितियों से निकलकर एक विजेता की भांति आप अपने करियर में तरक्की प्राप्त करेंगे।