Love Horoscope 17 June 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। आइए जानते हैं, क्या कहता है आज का लव राशिफल आपकी राशि के लिए...
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज जीवनसाथी से कुछ बातों को लेकर तकरार हो सकती है। इसलिए वाणी की कोमलता का ध्यान रखें। सिंगल लोग किसी पुरानी समस्या का समाधान करने के लिए खास दोस्त से मुलाकात करेंगे। रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा।
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज का दिन आपके प्रेम जीवन में खुशियां लेकर आया है। रिश्ते में कुछ छोटे-मोटे उतार-चढ़ाव अगर आ गए थे, तो वह दूर होंगे। दिल की बात कहने का आज आपको अच्छा अवसर मिल सकता है।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आप और जीवनसाथी किसी ट्रिप पर जाने की प्लानिंग करेंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए कोई प्रस्ताव आ सकता है। घर में किसी के आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी का साथ होने पर आप आत्मविश्वास महसूस करेंगे।
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): सिंगल लोगों के लिए आज दिन शुभ समाचार लेकर आया है। आपको आपका जीवनसाथी आज मिल सकता है। क्रश से बात होने पर मन पूरे दिन प्रसन्न रहेगा।