फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शुक्र के मेष राशि में गोचर से बना धनशक्ति राजयोग, इन राशि वालों को होगा अच्छा लाभ और मिलेगा सम्मान

Mon, 16 Jun 2025 01:06 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 16 Jun 2025 01:06 PM IST
सार

 वैदिक ज्योतिष शास्त्र में धन शक्ति राजयोग को बहुत ही शुभ माना जाता है। इस राजयोग के निर्माण से कुछ राशि वालों को बहुत बहुत ही लाभ मिलेगा। 

विज्ञापन
dhan shakti rajyog due to venus and mars according to astrology these zodiac sign will be lucky
धनशक्ति राजयोग - फोटो : adobe stock

भौतिक सुख, सौंदर्य, भोग विलास और धन के कारक ग्रह शुक्र 29 जून 2025 को दोपहर अपनी स्वराशि वृषभ में प्रवेश करने वाले हैं। शुक्र अपनी खुद की राशि में 26 जुलाई तक रहेंगे। शुक्र के स्वराशि में गोचर करने से शुभ स्थितियों का निर्माण होगा। शुक्र अभी मंगल की राशि मेष में विराजमान है और मंगल सिंह राशि में मौजूद हैं। इस कारण से धन शक्ति राजयोग का निर्माण देखने को मिल रहा है। धन शक्ति राजयोग के निर्माण होने से सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन पर किसी न किसी रूप में प्रभाव देखने को मिलेगा। इस योग के बनने के कारण तीन राशि वालों को सकारात्मक और खूब धन लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वे भाग्यशाली राशियां। 



Hair Fall Remedies: बालों के झड़ने से हैं परेशान? इस एक ग्रह को करें मजबूत, हमेशा के लिए खत्म होगी समस्या

dhan shakti rajyog due to venus and mars according to astrology these zodiac sign will be lucky
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए धनशक्ति राजयोग बहुत ही शुभ और फलदायी साबित होगा। इस राशि में मंगल तीसरे भाव में और शुक्र ग्यारहवें भाव में विराजमान हैं। इस योग के निर्माण से मिथुन राशि के जातकों को उनको मेहनत का फल मिलेगा। परेशानियों का अंत होगा। इस समय सूर्य की राशि में मंगल और शुक्र मंगल देव की राशि में विराजमान हैं। ऐसे में मिथुन राशि वालों की हर एक इच्छा पूरी होने की अच्छी संभावना है। जो लोग विदेश में बसना चाहते हैं और नौकरी करने की इच्छा है उनका यहस सपना पूरा हो सकता है। संतान का सुख मिल सकता है। 
Luckiest Zodiac: जून का नया सप्ताह इन राशि वालों के लिए रहेगा खास, मिलेंगे कई शुभ समाचार
 
dhan shakti rajyog due to venus and mars according to astrology these zodiac sign will be lucky
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए शुक्र-मंगल से बना धन शक्ति राजयोग बहुत ही फलदायी साबित हो सकता है। इससे आपको अपने लक्ष्यों की प्राप्ति होगी। मंगल आपको परिश्रमी बनाएं और शुक्र धन लाभ के मौके प्रदान कराएगा। यह योग छात्रों के लिए बहुत ही लाभकारी होगा। उनका मन पढ़ाई में लगेगा। धन शक्ति योग से इस दौरान आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। जो लोग इस दौरान कोई बिजनेस करना चाह रहे हैं उनके लिए यह समय शुभ होगा। भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। अचानक से धन लाभ के मौके मिलेंगे और मान-सम्मान में इजाफा देखने को मिल सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
dhan shakti rajyog due to venus and mars according to astrology these zodiac sign will be lucky
वृश्चिक राशि - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए धनशक्ति राजयोग बहुत ही फलदायी साबित होगा। आपकी राशि में भौतिक सुख-सुविधाओं के कारक ग्रह शुक्र छठे भाव में विराजमान हैं और मंगल छठे भाव के स्वामी होकर दशम भाव में गोचर कर रहे हैं। इससे इस राशि के जातकों की सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। लाभ के भरपूर मौके मिलेंगे। व्यापर में मुनाफा और और धन लाभ के भरपूर मौके मिलेंगे। जमीन-जायदाद के मामलों में आपको अच्छा खास मुनाफा देखने को मिल सकता है।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed