फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mangal Gochar: आज मंगल का सिंह राशि में गोचर, जानें 12 राशियों पर इसका प्रभाव और उपाय

Sat, 07 Jun 2025 10:13 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Sat, 07 Jun 2025 10:13 AM IST
सार

सिंह राशि में मंगल का गोचर एक उग्र ग्रह की उग्र राशि में प्रवेश को दर्शाता है। आइए जानते हैं मंगल के इस गोचर का 12 राशियों पर संभावित असर और उसके सरल उपाय...

विज्ञापन
Mars transit in leo horoscope mangal ka singh rashi me gochar mars transit in leo 2025 effects
Transit of Mars in Leo - फोटो : adobe stock
Transit of Mars in Leo: जून माह की शुरुआत हो चुकी है। माह के प्रारंभ में ही ग्रहों के सेनापति मंगल सिंंह राशि में गोचर करने जा रहे हैं,  जिसका 12 राशियों पर प्रभाव पड़ने वाला है। ज्योतिष गणना के मुताबिक मंगल आज यानि 7 जून 2025 को देर रात 1 बजकर 33 मिनट पर सिंह राशि में प्रवेश कर चुके हैं। वह इस राशि में 28 जुलाई 2025 तक रहेंगे। सिंह राशि में गोचर करने की अवधि में मंगल ग्रह राहु और केतु के प्रभाव में भी रहेंगे, जिसे अंगारक स्थिति भी कहते हैं। इस स्थिति में कभी कभार मंगल का प्रचंड रूप भी देखने को मिल सकता है। सिंह राशि में मंगल का गोचर एक उग्र ग्रह की उग्र राशि में प्रवेश को दर्शाता है। इसलिए इसका असर न केवल व्यक्तिगत राशियों पर, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी देखने को मिलेगा।


भारतवर्ष पर प्रभाव
मंगल का यह गोचर भारत की कुंडली के चौथे भाव में हो रहा है, जहां यह केतु के साथ युति बनाएगा। यह स्थिति आंतरिक अस्थिरता और घरेलू कलह की ओर इशारा करती है। बाहरी विरोधियों की अपेक्षा देश के अंदरूनी हालात अधिक चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। सार्वजनिक स्थानों पर दुर्घटनाओं की आशंका भी बन सकती है। कुछ जगहों पर हल्के भूकंप के झटके भी महसूस हो सकते हैं। अब जानते हैं मंगल के इस गोचर का 12 राशियों पर संभावित असर और उसके सरल उपाय...

Shukra Gochar: शुक्र ग्रह का मेष राशि में प्रवेश, जानें किन्हें मिलेगा लाभ, किन्हें रखना होगा सतर्क

Guru Asta : जून में गुरु ग्रह होंगे अस्त, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

Mars transit in leo horoscope mangal ka singh rashi me gochar mars transit in leo 2025 effects
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि
मंगल आपके पंचम भाव में गोचर करेंगे। यह भाव शिक्षा, संतान और प्रेम से जुड़ा होता है। मंगल यहां केतु के साथ मिलकर मन को बेचैन कर सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में एकाग्रता बनाए रखने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। संतान पक्ष से थोड़ी चिंता रह सकती है।
उपाय: नीम के वृक्ष की जड़ पर प्रतिदिन जल चढ़ाएं।
Mars transit in leo horoscope mangal ka singh rashi me gochar mars transit in leo 2025 effects
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
मंगल आपके चौथे भाव में गोचर करेंगे। यह भाव घर, वाहन और माँ से जुड़ा होता है। इस दौरान पारिवारिक तनाव, भूमि-वाहन से जुड़े विवाद या हृदय संबंधी परेशानी हो सकती है। घर का माहौल बिगड़ सकता है, इसलिए संयम से काम लें।
उपाय: बरगद की जड़ पर मीठा दूध चढ़ाएं।
 

Budh Gochar 2025: भद्र राजयोग से चमकेंगे इन 5 राशियों के सितारे, धन और तरक्की का बनेगा योग


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mars transit in leo horoscope mangal ka singh rashi me gochar mars transit in leo 2025 effects
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि
मंगल आपकी कुंडली में तीसरे भाव में गोचर करेंगे, जो साहस, भाई-बहन और प्रयास का भाव होता है। यहां मंगल सकारात्मक परिणाम दे सकता है बशर्ते आप ऊर्जा का सही उपयोग करें। प्रतियोगिता और कार्यस्थल पर बेहतर प्रदर्शन के योग बनते दिख रहे हैं। शासन प्रशासन से जुड़े मामलों में भी अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं।
उपाय: क्रोध और अहंकार पर नियंत्रण रखें, भाइयों से संबंध अच्छे रखें।

विज्ञापन
Mars transit in leo horoscope mangal ka singh rashi me gochar mars transit in leo 2025 effects
कर्क राशि - फोटो : amar ujala

कर्क राशि
मंगल आपके दूसरे भाव में गोचर करेंगे, जो वाणी और धन का भाव होता है। यहां मंगल वाणी में कटुता ला सकता है और पारिवारिक मतभेद हो सकते हैं। साथ ही आर्थिक मामलों में सावधानी बरतनी जरूरी होगी। दूसरे भाव में मंगल की गोचर को शत्रु एवं अग्नि से भय देने वाला कहा गया है। ऐसी स्थिति में विवादों से बचना जरूरी रहेगा। आपके लिए उचित खान-पान भी जरूरी है।
उपाय: भगवान शिव को दूध और जल अर्पित करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed