जानिए रविवार 22 जुलाई 2018 सभी राशियों का राशिफल..
22 जुलाई 2018 दैनिक राशिफल: रविवार को बन रहा है शुभ योग, सभी राशियों पर पड़ेगा असर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशि
आउटडोर खेल आपको आकर्षित करेंगे ध्यान और योग आपको फ़ायदा पहुँचाएंगे। अपने निवेश और भविष्य की योजनाओं को गुप्त रखें। जीवनसाथी और बच्चों से अतिरिक्त स्नेह और सहयोग मिलेगा। रोमांस में अपने दिमाग़ का उपयोग भी करें, क्योंकि प्यार हमेशा अन्धा होता है। अगर आप यात्रा कर रहें है तो सभी ज़रूरी दस्तावेज़ साथ रखना न भूलें। अपने जीवनसाथी से किसी भी बारे में शिकायत न करें, क्योंकि उनका मिज़ाज पहले से ही ख़राब है। इसके चलते दिन ख़राब हो सकता है।
वृष राशि
खाने-पीने की ऐसी चीज़ों से बचने की कोशिश करें, जिनमें कॉलेस्ट्रॉल की ज़्यादा मात्रा है। कोई बेहतरीन नया विचार आपको आर्थिक तौर पर फ़ायदा दिलायेगा। पड़ोसियों से झगड़ा आपका मूड ख़राब कर सकता है। लेकिन अपना आपा न खोएँ, इससे सिर्फ़ आग और भड़केगी। अगर आप सहयोग न करें, तो कोई आपसे नहीं झगड़ सकता है। सबसे अच्छा रिश्ता बनाए रखने की कोशिश करें। प्रेम-जीवन में आशा की नयी किरण आयेगी। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों।
मिथुन राशि
सड़क पार करते वक़्त सावधान रहें, ख़ास तौर पर लाल बत्ती पार करते समय। किसी और की लापरावाही का ख़ामियाज़ा आपको भुगताना पड़ सकता है। आज के दिन आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता अहि- मुमकिन है कि आप ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करें या आपका बटुआ खो भी सकता है ऐसे मामलों में सावधानी की कमी आपको नुक़सान पहुँचा सकती है। परिवार और बच्चों के साथ बिताया समय आपको फिर ऊर्जा से लबरेज़ कर देगा। एक-तरफ़ा इश्क़ के चक्कर में अपना वक़्त बर्बाद न करें। चिट्ठी-पत्री में सावधानी बरतने की ज़रूरत है। परेशानियाँ जीवन का ही हिस्सा हैं, लेकिन आज के दिन आपकी शादीशुदा ज़िन्दगी को बहुत मुश्किल हालात से गुज़रना पड़ सकता है।
कर्क राशि
व्यस्त दिनचर्या के बावजूद सेहत अच्छी रहेगी। लेकिन इसे हमेशा के लिए सच मानने की ग़लती न करें। अपनी ज़िंदगी और सेहत का सम्मान करें। आप दूसरों पर कुछ ज़्यादा ख़र्चा कर सकते हैं। आपके निरंकुश व्यवहार के चलते पारिवारिक सदस्य ख़फ़ा हो सकते हैं। मुहब्बत की टीस आज रात आपको सोने नहीं देगी। आज के दिन यात्रा, मनोरंजन और लोगों से मिलना-जुलना होगा। आपका वैवाहिक जीवन आपके परिवार के चलते नकारात्मक रूप से प्रभावित हो सकता है, लेकिन आप दोनों होशियारी से चीज़ें संभाल सकते हैं।