अगस्त माह में चार ग्रह अपना राशि परिवर्तन करेंगे। शुक्र ग्रह 1 अगस्त को मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। इसके बाद बुध ग्रह 2 अगस्त को कर्क राशि में जाएगा और फिर 17 अगस्त को यह सिंह राशि में गोचर करेगा। वहीं मंगल 16 अगस्त को मेष राशि में जाएगा और इसी दिन सूर्य भी अपनी स्वराशि में प्रवेश करेगा। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
Planets in August 2020: अगस्त में इन ग्रहों की बदलेगी चाल, जानें क्या होगा प्रभाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1 अगस्त को शुक्र ग्रह मिथुन राशि में गोचर करेगा। इस राशि में शुक्र ग्रह एक सितंबर तक रहेगा। मिथुन बुध ग्रह की राशि है। इस राशि में बुध और राहु पहले से स्थित हैं। हालांकि बुध दो अगस्त को अपनी स्वराशि से कर्क राशि में प्रवेश कर जाएगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र ग्रह सुंदरता, कला, कामुकता, धन-दौलत, शौहरत आदि का कारक होता है।
2 अगस्त को बुध ग्रह कर्क राशि में गोचर करेगा। यहां बुध 16 अगस्त तक सूर्य ग्रह के साथ युति करेगा। इसके बाद सूर्य 16 अगस्त को अपनी स्वराशि सिंह में चला जाएगा। वहीं बुध कर्क राशि में 17 अगस्त तक रहेगा। ज्योतिष में शास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, संचार, संवाद आदि का कारक होता है।
16 अगस्त को मंगल ग्रह मेष राशि में प्रवेश करेगा। यह मंगल की राशि है। मंगल ग्रह को ज्योतिष में भूमि, सेना, साहस, पराक्रम, युद्ध आदि का कारक माना जाता है। मेष राशि में मंगल मंगल उच्च का होता है और जातक को अच्छे फलों से प्राप्त होता है।
16 अगस्त को सूर्य देव अपनी स्वराशि में प्रवेश करेंगे। यहां सूर्य उच्च भाव में होगा। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रह को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है। सूर्य ग्रह इस राशि में बुध ग्रह के साथ बुधादित्य योग का निर्माण करेगा। ज्योतिष में सूर्य ग्रह को आत्मा, ऊर्जा, मान-सम्मान, राजा, नेतृत्वकर्ता आदि का कारक माना जाता है। यह सिंह राशि का स्वामी है। मेष राशि में यह उच्च भाव में, और तुला राशि में नीच का भाव का होता है।