फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Numerology: दिल की नहीं, दिमाग की सुनती हैं इस मूलांक की लड़कियां, हर परिस्थिति में सोच-समझकर कदम बढ़ाती हैं

Mon, 23 Jun 2025 12:42 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 23 Jun 2025 12:42 PM IST
सार

Smart Girls By Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार कुछ मूलांक की महिलाएं बेहद चतुर, व्यावहारिक और निर्णय क्षमता में तेज होती हैं। ये स्त्रियां दिल नहीं, दिमाग से फैसले लेती हैं और अपने लक्ष्य पर अडिग रहती हैं।
 

विज्ञापन
Numerology Tips Girls With This Life Path Number Are Practical and Logical
अंक ज्योतिष के अनुसार कुछ मूलांक की महिलाएं बेहद चतुर, व्यावहारिक और निर्णय क्षमता में तेज होती हैं। - फोटो : adobe stock

Logical Life Path Number Mulank 2 and 5:  अंक ज्योतिष एक ऐसा ज्योतिषीय विज्ञान है, जो व्यक्ति की जन्मतिथि के आधार पर उसके स्वभाव, सोच, व्यवहार और भविष्य की झलक तक बता देता है। इसमें 1 से 9 तक मूलांक होते हैं, जो किसी भी व्यक्ति की जन्म तारीख के अंकों को जोड़कर निकाले जाते हैं। हर मूलांक का एक विशेष ग्रह होता है, जिसका असर व्यक्ति के व्यक्तित्व और निर्णय लेने की क्षमता पर पड़ता है। इसी आधार पर हर व्यक्ति की सोचने-समझने की शैली, भावनात्मक दृष्टिकोण और जीवन के प्रति नजरिया अलग होता है। 


Numerology: इन तारीखों पर जन्मे लोग सोच समझकर मिलाएं हाथ, चली जाती है सकारात्मक ऊर्जा
आज हम बात कर रहे हैं उन विशेष मूलांक वाली लड़कियों की, जिनमें बुद्धिमानी, चतुराई और व्यवहारिक समझ का अद्भुत संतुलन होता है। ये लड़कियां किसी भी स्थिति में भावनाओं में बहने की बजाय अपने तेज दिमाग से सोच-समझकर निर्णय लेती हैं। चाहे करियर हो या निजी जीवन, ये हर मोर्चे पर आत्मविश्वास और विवेक के साथ आगे बढ़ती हैं। आइए जानते हैं, कौन से हैं सा है वो मूलांक जिनकी लड़कियां स्वभाव से बेहद चतुर और होशियार मानी जाती हैं।
Numerology: दोस्ती में कभी धोखा नहीं देते इस मूलांक के लोग, ईमानदारी से निभाते हैं हर रिश्ता

Numerology Tips Girls With This Life Path Number Are Practical and Logical
मूलांक 2 की लड़कियां होती हैं समझदार - फोटो : amarujala

मूलांक 2 की लड़कियां होती हैं समझदार
जिन स्त्रियों का जन्म 2, 11, 20 या 29 तारीख को होता है, उनका मूलांक 2 बनता है, और इसका स्वामी ग्रह चंद्रमा होता है। ये लड़कियां बहुत भावुक, संवेदनशील और मानसिक रूप से स्थिर होती हैं। साथ ही, इनके भीतर गहरी समझ होती है जिससे ये दूसरों की भावनाओं को तुरंत समझ लेती हैं।

Numerology Tips Girls With This Life Path Number Are Practical and Logical
ये कभी किसी रिश्ते को हल्के में नहीं लेतीं। - फोटो : adobe stock
रिश्तों को निभाती हैं पूरी वफादारी से
मूलांक 2 की लड़कियों का स्वभाव अत्यंत संवेदनशील और भावनात्मक होता है, लेकिन जब बात रिश्तों की आती है तो ये हर सीमा तक समर्पण दिखाने में पीछे नहीं रहतीं। चाहे वो परिवार हो,दोस्ती या प्रेम संबंध  ये स्त्रियां हर रिश्ते को बड़े ही सम्मान, संयम और निष्ठा के साथ निभाती हैं। इनकी एक खासियत होती है कि ये कभी किसी रिश्ते को हल्के में नहीं लेतीं। जब ये किसी से भावनात्मक रूप से जुड़ती हैं, तो उसके सुख-दुख में खुद को पूरी तरह सम्मिलित कर लेती हैं। झगड़े, तकरार और मनमुटाव से इन्हें स्वभावतः दूरी बनाकर चलना पसंद होता है। ये अपने व्यवहार से रिश्तों में शांति, सामंजस्य और स्थिरता बनाए रखने की पूरी कोशिश करती हैं। यही वजह है कि इनकी मौजूदगी से घर और रिश्तों में एक सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Numerology Tips Girls With This Life Path Number Are Practical and Logical
रचनात्मकता में रखती हैं गहरी रुचि - फोटो : Adobe Stock

रचनात्मकता में रखती हैं गहरी रुचि
मूलांक 2 की लड़कियों का मन न केवल भावनात्मक रूप से समृद्ध होता है, बल्कि ये अंदर से अत्यंत रचनात्मक और सौंदर्यप्रिय भी होती हैं। संगीत, नृत्य, लेखन, चित्रकला, फैशन डिज़ाइनिंग, सजावट आदि क्षेत्रों में इनकी खास रुचि होती है। ये अपनी भावनाओं और विचारों को कलात्मक तरीकों से व्यक्त करना पसंद करती हैं। इनका सौंदर्यबोध बहुत परिष्कृत होता है  चाहे वो पहनावे में हो, बोलचाल में या फिर किसी भी चीज को देखने-समझने के नजरिए में। इन्हें सुंदरता और भावों का अद्भुत संतुलन बेहद आकर्षित करता है। यही कारण है कि ऐसी लड़कियां अक्सर संवेदनशील कलाकार, लेखिका, या डिज़ाइन क्षेत्र की विशेषज्ञ बनती हैं। इनकी रचनात्मक सोच सिर्फ पेशे तक सीमित नहीं होती, बल्कि ये जीवन को भी एक कला की तरह देखती और संवारती हैं।

विज्ञापन
Numerology Tips Girls With This Life Path Number Are Practical and Logical
ये स्त्रियां बातों से ही नहीं, बल्कि अपने हावभाव और समझदारी से भी लोगों का दिल जीतने में सक्षम होती हैं। - फोटो : amarujala

मूलांक 5 की लड़कियां व्यवहारिक सोच की मिसाल
जिन लड़कियों का जन्म 5, 14 या 23 तारीख को होता है, उनका मूलांक 5 होता है। इसका स्वामी ग्रह बुध है, जो बुद्धि, तर्क और संचार का प्रतीक माना जाता है। ये लड़कियां व्यवहारिक सोच की धनी होती हैं और किसी भी फैसले को जल्दी नहीं, बल्कि सोच-समझकर लेती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed